ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

सपा के वोट बैंक में घुसपैठ की सुभासपा की कोशिश!

गाजीपुर। सपा मुखिया अखिलेश यादव से कुट्टी के बाद सुभासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर के टारगेट पर सपा का वोट बैंक है। शायद यही वजह है कि वरिष्ठ नेता धर्मदेव यादव को सुभासपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

धर्मदेव यादव सादात के ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत के सदस्य रह चुके हैं। बीएचयू की छात्र राजनीति से जन राजनीति में आए श्री यादव का जखनियां और सैदपुर विधानसभा क्षेत्र में खासा असर माना जाता है। खुद के यदुवंशी समाज में भी उनका काफी प्रभाव है।

हालांकि धर्मदेव यादव इस साल विधानसभा चुनाव के दौरान ही सुभासपा में शामिल हुए थे। सुभासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर ने जखनियां विधानसभा क्षेत्र में अपनी जनसभा में मंच पर धर्मदेव यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया था। तब उनको जखनियां विधानसभा क्षेत्र का प्रभार भी सौंपा था। गठबंधन में सपा जखनियां विधानसभा क्षेत्र (सुरक्षित) सुभासपा के खाते में दे दी थी और धर्मदेव यादव सुभासपा उम्मीदवार बेदी राम की जीत के लिए पूरे तन-मन से जुट गए थे और आज बेदी राम जखनियां के विधायक हैं।

अब जबकि सपा से रिश्ता टूटने के बाद सुभासपा सुप्रीमो को धर्मदेव यादव की फिर सुधि ली है। दरअसल गाजीपुर का जखनियां, सैदपुर तथा जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र सपा का गढ़ माना जाता है। फिर खुद सुभासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर के निर्वाचन क्षेत्र जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में भी यादव बिरादरी निर्णायक भूमिका में है तब हैरानी नहीं कि धर्मदेव यादव के जरिये सुभासपा को राजनीतिक लाभ मिलेगा।

यह भी जरूर सुनें–भाजपा ‘लिटमस टेस्ट' में पास!

 ‘आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker