ब्रेकिंग न्यूजसख्शियत

अब नहीं रहे प्रख्यात समालोचक डॉ.पीएन सिंह

गाजीपुर। प्रख्यात समालोचक और शिक्षाविद् डॉ. पीएन सिंह अब नहीं रहे। रविवार की देर शाम करीब सवा सात बजे उनकी सांसें टूट गईं। वह 82 वर्ष के थे।

गौतम बुद्ध कॉलोनी स्थित आवास पर दोपहर में उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए सिंह हॉस्पिटल, जमानियां मोड़ ले जाया गया। जहां उनको आईसीयू में रखा गया। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ.राजेश सिंह ने ‘आजकल समाचार’ को बताया कि डॉ.पीएन सिंह के शरीर के कई अंग काम करना बंद कर दिए। दवा का भी कोई खास असर नहीं हुआ।

उधर स्वजनों के अनुसार दो दिन पहले से वह ज्वरग्रस्त थे। दोपहर में तबीयत और गंभीर होने पर उन्हें हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। डॉ.पीएन सिंह पीजी कॉलेज में अंग्रेजी के शिक्षक पद से सेवा निवृत्त थे। साहित्य की समालोचना विधा में वह बड़े हस्ताक्षर थे। प्रमुख पत्रिका समकालीन सोच के वह संपादक थे। कई पुरस्कारों से वह सम्मानित भी किए गए थे।

डॉ.पीएन सिंह के निधन से साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। उनका पार्थिव शरीर गौतम बुद्ध कॉलोनी स्थित आवास पर रखा गया है। उनकी अंतिम यात्रा 11 जुलाई की सुबह करीब दस बजे निकलेगी। दाह संस्कार गाजीपुर श्मशान घाट पर होगा।

यह भी पढ़ें–अरुण सिंह की जमानत अर्जी मंजूर

 ‘आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker