[the_ad_group id="229"]
कोविड-19ब्रेकिंग न्यूजशासन-प्रशासन

जरूरतमंद परिवार के कोविड संक्रमित शवों की अंत्येष्टि का खर्च उठाएगी नगर पालिका

गाजीपुर। जरूरतमंद परिवारों के कोविड संक्रमित सदस्य के शव की अंत्येष्टि का खर्च नगर पालिका वहन कर रही है। श्मशान घाट पर ही शव की अंत्येष्टि के लिए लकड़ी से लगायत दाह संस्कार में प्रयुक्त होने वाली अन्य सामग्री तक उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए बकायदे नगर पालिका की समिति गठित की गई है। यह जानकारी नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने दी है। बताया कि सरकार के निर्देश पर नगर पालिका ने यह व्यवस्था की है। इसके तहत नगर के श्मशान घाट पर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। यह डेस्क 24 घंटे काम कर रहा है।

‘आजकल समाचार’ के एक सवाल पर चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि यह सुविधा लेने के लिए अनिवार्य नहीं कि जरूरतमंद परिवार गरीबी रेखा की सूची में दर्ज हो। कोई भी परिवार हेल्प डेस्क की सेवा ले सकता है। बशर्ते शव कोविड संक्रमित व्यक्ति का होना चाहिए। चेयरमैन ने माना कि यह व्यवस्था कोविड संक्रमित शवों को बिना जलाए गंगा में सीधे प्रवाहित करने पर रोक लगाने के लिए हुई है। दाह संस्कार में लकड़ी व अन्य सामग्री की पूर्ति के लिए टेंडर की कार्यवाही पूरी कराई गई है। गठित समिति में चेयरमैन के अलावा ईओ लालचंद्र सरोज सहित अवर अभियंता, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक और सभासद समरेंद्र सिंह, वंदना मौर्या, अमर नाथ दूबे, कमलेश श्रीवास्तव, सुशील वर्मा, संजय कटियार तथा कुंवर बहादुर सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें—मेराज को लगी थी इतनी गोली

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button