टॉप न्यूज़ताजा ख़बरेंदेश-प्रदेश
गर्मी में सफर होगा आसान : पुणे से गाजीपुर सिटी के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

वाराणसी : ग्रीष्मकाल में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक और विशेष ट्रेन की सुविधा दी है। 01415/01416 पुणे-गाजीपुर सिटी-पुणे साप्ताहिक अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन पुणे से 05 अप्रैल से 28 जून, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी, जबकि गाजीपुर सिटी से 07 अप्रैल से 30 जून, 2025 तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी। कुल 13 फेरों के लिए इस विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा।
ट्रेन का समय और मार्ग:
01415 पुणे-गाजीपुर सिटी विशेष गाड़ी:
- प्रस्थान: पुणे से 06.40 बजे
- अहमदनगर: 09.32 बजे
- मनमाड जं.: 13.15 बजे
- जलगांव जं.: 15.25 बजे
- भुसावल: 16.00 बजे
- खंडवा: 19.00 बजे
- इटारसी: 21.20 बजे
- पिपरिया: 22.12 बजे
- नरसिंहपुर: 23.07 बजे
- मदन महल: 00.45 बजे
- कटनी: 02.55 बजे
- सतना: 06.05 बजे
- प्रयागराज छिवकी: 11.05 बजे
- वाराणसी जं.: 15.20 बजे
- जौनपुर: 17.40 बजे
- औंड़िहार: 18.35 बजे
- गाजीपुर सिटी: 20.15 बजे
वापसी यात्रा:
01416 गाजीपुर सिटी-पुणे विशेष गाड़ी:
- प्रस्थान: गाजीपुर सिटी से 04.20 बजे
- जौनपुर: 07.05 बजे
- वाराणसी जं.: 08.30 बजे
- प्रयागराज छिवकी: 13.00 बजे
- सतना: 17.30 बजे
- कटनी: 18.55 बजे
- मदन महल: 20.30 बजे
- नरसिंहपुर: 21.45 बजे
- इटारसी: 01.15 बजे
- खंडवा: 03.48 बजे
- भुसावल: 06.25 बजे
- मनमाड जं.: 09.05 बजे
- अहमदनगर: 12.00 बजे
- पुणे: 17.50 बजे
कोच संरचना:
इस विशेष ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 16 डिब्बों के साथ एस.एल.आर.डी. के 02 डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे ग्रीष्मकालीन यात्रा के लिए इस विशेष ट्रेन का अधिकतम लाभ उठाएं।
– अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी