ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

भाजपाः कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे गए प्रदेश अध्यक्ष

गाजीपुर। सैदपुर के द्वारिका पैलेस में गुरुवार को अपनी पार्टी के छह जिलों की चुनाव प्रबंध समितियों की हुई बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र दे गए।

उपस्थित पार्टीजनों को अपने राजनीतिक अनुभवों तथा तमाम चुनावी राजनीतिक वृतांतों की चर्चा कर उन्होंने विधानसभा चुनाव में विजय लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कई टिप्स दिए। कहे कि बूथ प्रबंधन चुनाव अभियान का सबसे महत्वपूर्ण और मजबूत कार्य है। बताए कि पार्टी प्रदेश के 75 जिलों के कुल 403 विधानलसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर पार्टी निकल पड़ी है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रबंधन से जुड़े हर पहलू की समीक्षा के क्रम में एक-एक कार्यकर्ता से पार्टी के कार्यक्रमों और अभियानों की उपलब्धियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। कहे कि पार्टी की विधानसभा क्षेत्रों की संचालन समितियां सिर्फ अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वाह कर लीं तो कोई भी शक्ति पार्टी को चुनाव जीतने से रोक नहीं पाएगी और प्रदेश में एकबार पुनः पार्टी की सरकार बनेगी।

श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में पहली बार गुंडों, बदमाशों को योगी आदित्यनाथ ने उनकी औकात बताई है। सरकार राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से गरीब, कमजोर एवं समाज के पिछडों, दलितों, वंचितों के लिए काम करती रही है। पार्टी के लिए राजनीति व्यापार नहीं बल्कि मिशन है जबकि सपा, बसपा एक ट्रस्ट भर हैं। उनकी कोई विचारधारा नहीं है जबकि भाजपा विचारधारा के साथ काम करती है। ताकि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सम्मान मिले। रहने को छत मिले और केंद्र के साथ ही प्रदेश में पार्टी की सरकार का यही ध्येय है। 2024 तक हर किसी को पानी और पक्का मकान उपलब्ध करा देगी।

बैठक में पार्टी संगठन के वाराणसी मंडल के गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, वाराणसी महानगर, जौनपुर और मछली शहर जनपद के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी सहित  चुनाव संचालन समितियों, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, बूथ प्रबंधन समिति के संयोजक उपस्थित थे। बैठक को क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। बैठक की शुरुआत पार्टी मनीषियों के चित्रों पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्लन और वंदेमातरम गायन से हुआ। मुख्य अतिथि सहित सभी मंचासीन लोगों को जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया तथा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने पुष्प गुच्छ दिया।

बैठक में प्रदेश मंत्री मीना चौबे, राकेश त्रिवेदी, सरोज कुशवाहा, अमरनाथ यादव, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह(गाजीपुर), हंसराज विश्वकर्मा (वाराणसी), विद्यासागर राय(वाराणसी महानगर), जिला प्रभारी अशोक मिश्र, अभिमन्यु सिंह(चंदौली), विधायक सुभाष पासी, केदारनाथ सिंह, कृष्ण बिहारी राय, रामतेज पांडेय, सुनील सिंह, अखिलेश सिंह, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, सुरेंद्र सिंह पटेल, सुनील जैन, दिनेश पांडेय, इंद्र कुमार सिंह, जय सिंह पाल, किरन शर्मा, निर्मला पटेल आदि भी उपस्थित थे। संचालन काशी क्षेत्र के महामंत्री संतोष सिंह पटेल ने किया।

…और सुभाष पासी को अहमियत

गाजीपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सैदपुर विधायक सुभाष पासी को खूब अहमियत दी। कार्यक्रम स्थल से पहले उनका काफिला श्री पासी के कार्यालय पर ही रुका। जहां स्वागत, स्वल्पाहार के बाद उन्होंने वाराणसी मंडल के जिलाध्यक्षों की बैठक भी ली। उसके बाद वह कार्यक्रम स्थल द्वारिका पैलेस पर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में विधायक सुनीता सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, रामनरेश कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, योगेश सिंह, रुद्रा पांडेय, शीला सोनकर, किरन सिंह, पूनम मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, शैलेष कुमार राम, प्रवीण त्रिपाठी, हरेंद्र यादव, कार्तिक गुप्त आदि थे। सपा से भाजपा में आने के बाद विधायक सुभाष पासी के लिए भी यह पहला बड़ा कार्यक्रम था।

यह भी पढ़ें–खरडीहा डिग्री कॉलेजः नए प्राचार्य लिए चार्ज

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker