पूर्व विधायक किस्मतिया देवी का निधन

गाजीपुर। सपा विधायक डॉ.बीरेंद्र यादव की मां पूर्व विधायक किस्मतिया देवी का निधन हो गया। कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था। जहां सोमवार की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। यह दुखद सूचना डॉ.बीरेंद्र ने खुद कर ट्विट कर दी है।
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दाह संस्कार कहां होगा। किस्मतिया देवी के आखिरी वक्त में उनके पास इकलौते बेटे विधायक डॉ.बीरेंद्र यादव मौजूद थे। उनके पति कैलाश यादव का ब्रेन स्ट्रोक के कारण नौ फरवरी 2016 को दिल्ली के मेंदाता हॉस्पिटल में निधन हो गया था। तब प्रदेश में सपा की सरकार थी और वह पंचायती राज मंत्री थे। उसके बाद अपने पति के निर्वाचन क्षेत्र जंगीपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव हुआ था। उसमें किस्मतिया देवी विधायक चुनी गई थीं। उसके पूर्व वह अपनी ग्राम पंचायत जैतपुरा ब्लॉक सदर की प्रधान भी रह चुकी थीं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने पूर्व विधायक किस्मतिया देवी देवी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनकी आत्मा को शांति दें और उनके पुत्र विधायक डॉ. बीरेंद्र यादव सहित पूरे परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।