खेलब्रेकिंग न्यूजशिक्षासांस्कृतिक

एकल अभियान आयोजित करेगा खेलकूद प्रतियोगिता

गाजीपुर। राष्ट्र स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के क्रम में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का अनुसांगिक संगठन एकल अभियान ग्राम स्तर पर पौधरोपण तथा बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करेगा।

इस आशय का निर्णय संगठन के जमदग्नि भाग कार्यालय पर भाग समिति, अंचल समिति एवं सेवाव्रती कार्यकर्ताओं की बुधवार को हुई बैठक में किया गया। इस अवसर पर प्रभाग प्रमुख शंभू जी ने कहा कि राष्ट्रहित में कार्य कर रहे सम्मानित समिति पदाधिकारी एवं  सेवाव्रती एकल अभियान रूपी गाड़ी के दो पहिए हैं। अभियान को गति प्रदान करने के लिए दोनों पहियों को एक साथ चलना होगा। एकल अभियान आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रत्येक विद्यालय ग्राम के बच्चे एवं ग्राम समिति संच समिति अंचल समिति एक वृक्ष लगाने को संकल्पित है।

संभाग अभियान प्रमुख संतोष पासवान ने अभ्युदय यूथ क्लब की ओर से प्रस्तावित खेलकूद प्रतियोगिता की चर्चा करते हुए बताया कि गांव में रहने वाले बच्चों की प्रतिभा ऊपर उठाने के लिए 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर 600 मीटर की दौड़ सहित ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी, कुश्ती प्रतियोगिता संच स्तर पर इस माह से  अगस्त तक  आयोजित होगी। उसके बाद सितंबर में जिला स्तर पर यह प्रतियोगिता संपादित होगी और अक्टूबर में संभाग स्तर पर और नवंबर में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता लखनऊ में आयोजित होगी।

बैठक की अध्यक्षता भाग अध्यक्ष अरुण कुमार ने की। बैठक के प्रारंभ में भाग अध्यक्ष अरुण कुमार ने प्रभाग प्रमुख शंभू नाथ जी को भारत माता का चित्र एवं अंग वस्त्र देकर और भाग सचिव ने संभाग अभियान प्रमुख संतोष पासवान को भारत माता का चित्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। बैठक में शिक्षा प्रभारी ओमकार नाथ राय सहित संभाग हरि कथा योजना प्रमुख प्रहलाद प्रसाद, संभाग ग्राम स्वराज योजना प्रमुख मालिक राम, भाग प्रमुख रमेश कुमार, भाग आरोग्य योजना प्रमुख सुशील कुमार, भाग प्राथमिक शिक्षा प्रमुख राम सकल, भाग ग्राम स्वराज योजना प्रमुख शिवकुमार, कार्यालय प्रमुख पंकज आदि प्रमुखजन उपस्थित थे।

मालूम हो कि एकल अभियान की स्थापना 1986 में झारखंड के गुमला जिले में हुई थी। अभियान देश भक्ति, संस्कृति, बौद्धिक उत्थान के लिए देश भर में ग्राम स्तर पर एकल विद्यालयों का संचालन करता है। अकेले गाजीपुर में ही कुल 630 एकल विद्यालय संचालित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें–ऐसा ! एमएलसी नहीं लिए ब्लॉक प्रमुखों का लोड

 ‘आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker