भीषण तपिश में राहत की बूंद: व्यापार मंडल ने लगाया निःशुल्क प्याऊ, प्यासों के लिए बना जीवनदान!

गाजीपुर। जहाँ भीषण गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है, वहीं मानवता की मिसाल पेश करते हुए प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल ने महुआँबाग में निःशुल्क प्याऊ की शुरुआत कर दिलों को ठंडक पहुंचाई। इस नेक कार्य का उद्घाटन पूर्व सहकारी बैंक के चेयरमैन अरुण सिंह ने फीता काटकर किया।
सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने कहा कि, “प्यासे को पानी पिलाना ईश्वर की सच्ची सेवा है।” वहीं प्रदेश महासचिव असलम खान ने व्यापारियों से आग्रह किया कि इस प्याऊ को भीषण गर्मी के पूरे मौसम में निर्बाध रूप से चालू रखा जाए।
मुख्य अतिथि अरुण सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “ऐसे पुण्य कार्यों में व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना मेरा धर्म है और हर संभव सहायता के लिए मैं तत्पर हूं।”
कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाते हुए अध्यक्षता अवधेश राय ने तथा संचालन प्रिंस सिंह ने किया। इस अवसर पर मनीष अग्रवाल, सैजी काजमी, सुनील सिंह, फारुख अंसारी, अंसार मिसरु, जुबैर अंसारी, विशाल पांडेय, सुहैल अनवर, नवीन वर्मा, बादशाह रही, उत्तम चौधरी, संजय सिंह, अनिल जायसवाल, राजेश सिंह, अमित सिंह, तौफीक अहमद, जाहिद भाई, साहब भाई, इमरान, राजेश सिंह गुड्डू (सिकंदरपुर-करंडा प्रधान), विनोद सिंह मास्टर, हरंगी सिंह, मनीष सिंह (गोशांदेपुर) सहित कई गणमान्य व्यापारी मौजूद रहे।
गर्मी से झुलसते इस मौसम में व्यापार मंडल का यह छोटा-सा प्रयास असंख्य प्यासों के लिए जीवन की राहत बनकर उभरा है।