अपराधब्रेकिंग न्यूज

पागल सियार ने गांव में मचाया कोहराम, दो महिलाओं समेत 19 को काटा

देवकली (गाजीपुर)। नंदगंज थाना क्षेत्र के कोरयाडीह सम्मनपुर ग्राम में सोमवार की रात पागल सियार ने कोहराम मचा दिया। दो महिलाओं सहित 19 लोगों को हमला कर जख्मी कर दिया। उसके बाद वह अंधेरे में लापता हो गया। सभी का उपचार पीएचसी में किया गया।

यह भी पढ़ें-ऐसा! रंगदारी के लिए हत्या

ग्रामीणों के अनुसार पागल सियार दबे पांव रात करीब नौ बजे घुसा। दरवाजे पर झोपड़ी में सोए कुछ लोगों को काटा। जब तक वह लोग समझ पाते तब तक वह गली से आगे निकल गया और कई घरों में खुले दरवाजे से अंदर पहुंच कर वहां मौजूद लोगों को भी शिकार बनाया। उसके बाद लोग लाठी डंडे लेकर उसकी घेरेबंदी में जुटे लेकिन वह करीब 12 बजे भाग निकला।

ग्राम प्रधान इरफान अहमद ने बताया  कि सियार के हमले में घायल लोगों में चन्द्रिका यादव (60), पंकज कुमार (20), तारा देवी (40), अंचल राम (25),शैलेन्द्र कुमार (30), अमरनाथ (45), संजय यादव (35), सनोज यादव (28), अभिषेक यादव (15), धर्मपाल यादव (35), सीमा यादव (30), वीनीत यादव (30), अजीत यादव (25), परमजीत कुमार (18), आनन्द राम (20), शुभम राम (20) , मुकेश कुमार (20), जंगबहादुर यादव (50), रमेश पाल (55) आदि हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker