ब्रेकिंग न्यूजसाहित्य
दिसंबर में होंगी साहित्य चेतना समाज की प्रतियोगिताएं

गाजीपुर। साहित्यिक संस्था साहित्य चेतना समाज की प्रतियोगिताएं दिसंबर में होंगी। संस्था की कोर ग्रुप की शनिवार को हुई बैठक में यह निर्णय हुआ। तय हुआ कि प्रतियोगिताओं की व्यवस्था कोरोना को लेकर शासन की गाइड लाइन के तहत रहेगी।
यह भी पढ़ें—गोली चली, सुर्खियों में फिर खान परिवार
प्रतियोगिताएं संपादित कराने का प्रभार संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी को सौंपा गया। संस्था के उपाध्यक्ष इं. संजीव गुप्त के कचहरी रोड स्थित प्रतिष्ठान में हुई इस बैठक में अमरनाथ तिवारी अमर, डॉ. ऋचा राय, उरूज फातमा, दौलत गुप्त, डॉ. रविवंदन वर्मा, राघवेंद्र ओझा, आकिब, राजन तिवारी आदि थे।
