ब्रेकिंग न्यूजमनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर जितने मुंह उतनी बातें

गाजीपुर। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने सभी को हिलाकर रख दिया है। इसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री का असली चेहरा भी सामने आ रहा है। हर कोई नेपोटिज्म और होने वाले भेद-भाव पर बात कर रहा है। सभी अपने स्ट्रगल पर बोल रहे हैं। हर कोई एक-दूसरे को दोषी ठहरा रहा है। यहां तक कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर सुशांत की रूमर्ड गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को उनकी मौत का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। सुशांत की मौत के चारो ओर काफी कॉन्ट्रोवर्सी चल रही है। कुछ समय पहले दिवंगत एक्टर इरफान खान की पत्नी सुतापा ने सुशांत के थैरेपिस्ट से जुड़ी एक पोस्ट की थी, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया, क्योंकि वह रिपोर्ट फेक थी।  अब सुतापा ने एक नई पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट करने की बात भी लिखी है। दरअसल, सुशांत के सुसाइडे के बाद से ही रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। कई लोग उन्हें जिम्मेदार ठहरा रहा हैं। ऐसे में सुतापा लिखती हैं कि हम नहीं जानते कि दो लोगों के बीच क्या हुआ होगा। इसलिए किसी भी बारे में कुछ भी कहना गलत है। मैं उन लड़कियों के साथ हूं जिनका नाम सोशल मीडिया पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button