अपराधब्रेकिंग न्यूज

साथी की गिरफ्तारी पर उबले वकील, हड़ताल का एलान

गाजीपुर। साथी की गिरफ्तारी  को लेकर वकील सोमवार को उबल पड़े। सुबह न्यायिक कार्य छोड़कर कलेक्ट्रेट तिराहे पर रास्ता जाम कर दिए और प्रशासन विरोधी नारे लगाने लगे। बाद में वह दोपहर करीब एक बजे रास्ता जाम खत्म कर दिए। उसके बाद सिविल और कलेक्ट्रेट की साझी बैठक हुई। उसमें तय हुआ कि गिरफ्तार साथी रघुपति यादव को बिना शर्त रिहा नहीं किया गया तो 13 अक्टूबर को भी हड़ताल रहेगी और फिर बैठक कर आगे की रणनीति तय होगी।

यह भी पढ़ें—वह बिस्तर से थी लापता और मिली तब…

रास्ता जाम करने वाले वकीलों की अगुवाई सिविल बार के अध्यक्ष राम प्रताप यादव कर रहे थे। उसमें कलेक्ट्रेट तथा सेंट्रल बार के भी पदाधिकारी शामिल थे। एहतियातन सीओ सिटी ओजस्वी चावला की अगुवाई में मौके पर काफी संख्या में पुलिस के जवान तैनात थे।

मालूम हो कि वाराणसी से गोरखपुर के लिए बन रहे फोर लेन के काम को वकील रघुपति यादव ने अपने गांव सकरताली में रोक दिया। उनका कहना था कि फोर लेन के लिए उनकी खुद की भूमि भी अधिग्रहित की गई है लेकिन उसके एवज में उन्हें आज तक मुआवजा नहीं मिला है। लिहाजा वह काम नहीं होने देंगे। यह बात एसडीएम सदर प्रभास कुमार तक पहुंची। उनके आदेश पर वकील रघुपति यादव को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद एसडीएम ने उन्हें जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button