अपराधब्रेकिंग न्यूज

विवाह समारोह में दूल्हे के भाई की हत्या, बिन ब्याहे लौटी बारात

गाजीपुर। विवाह समारोह में दूल्हे के भाई की हत्या हो गई। उसके बाद बगैर ब्याह कराए बारात लौट गई। घटना कासिमाबाद के रसूलपुर गांव की है। वहां मंगलवार की देर शाम धरवारकला से बारात आई थी। हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। घटना डीजे की धुन पर डांस करने को लेकर हुए विवाद का परिणाम बताई गई है।

यह भी पढ़ें—बृजेश सिंह पर गणेशु का जुबानी हमला

बारात के रसूलपुर पहुंचने के बाद विवाह पूर्व के रस्मों के साथ बजते डीजे की धुन पर बाराती घराती युवक डांस फ्लोर पर थिरकने लगे। उन युवकों में दूल्हे के बड़े पिता का पुत्र रोशन यादव (20) भी था। उसी दौरान उससे घराती युवक गोलू यादव को धक्का लग गया। वह रोशन से झगड़ पड़ा लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर दोनों को हटा बढ़ा दिया। गोलू वहां से चला गया। फिर कुछ देर बाद अपने भाई भोलू तथा दो साथियों के साथ लौटा और तमंचे से रोशन के सिर में गोली दाग दिया। गोली चलने पर वहां अफरा तफरी मच गई। गोली लगने से गिरे लहूलुहान रोशन को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर बारात विवाह कराए बगैर दूल्हा समेत लौट गई।

सीओ कासिमाबाद महिपाल पाठक ने बताया कि नामजद गोलू यादव और भोलू यादव मूलत: मरदह थाने के नखतपुर गांव के रहने वाले हैं और रसूलपुर में उनका ननिहाल है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश डाली जा रही है।

Related Articles

Back to top button