अपराधब्रेकिंग न्यूज

मुख्तार गैंग का करीबी तुफैल खां दबोचा गया, पुलिस टीम पर फायरिंग का आरोप

गाजीपुर। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के और एक करीबी तुफैल खां को करीमुद्दीनपुर पुलिस गिरफ्तार करने का दावा की है। वह महेंद गांव का रहने वाला है। उसके कब्जे से दो किलो गांजा बरामद हुआ है। आरोप है कि गिरफ्तारी के वक्त उसने पुलिस बल पर फायरिंग भी की मगर सौभाग्यवश कोई हताहत नहीं हुआ। गिरफ्तारी उसी क्षेत्र में लट्ठूडीह पुलिया के पास शुक्रवार की रात करीब दस बजे हुई।

एसएचओ करीमुद्दीनपुर कृष्णप्रताप सिंह के मुताबिक तुफैल खां पर पहले से ही अनुसूचित जाति के लोगों को मारने-पीटने के दो मामले दर्ज रहे हैं। वह मुख्तार गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है। उधर तुफैल के खुद के गांव महेंद के लोग भी बताते हैं कि गांव के दक्षिण टोल का रहने वाला तुफैल मुख्तार के लोगों के साथ तो रहा है लेकिन ऐसा नहीं कि वह कोई बहुत बड़ा अपराधी रहा है। हां मुख्तार के बेहद खास चंदा का वह ‘बंदूकची’ जरूर रहा है। चंदा के ठेके-पट्टे के काम में मेठगिरी करता रहा है लेकिन इधर मुख्तार और उनके लोगों पर शुरू हुई सख्ती के बाद से वह साथ-संगत छोड़ कोलकोता चला गया था। इधर अपने पिता सगीर खां की गंभीर बीमारी की खबर मिलने के बाद गांव लौटा था।

Related Articles

Back to top button