ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

भाजपा: पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती से शुरू होगा सप्ताहव्यापी आत्मनिर्भर भारत अभियान

बाराचवर (गाजीपुर)। भाजपा अपने इष्ट पं. दीनदयाल उपाध्याय के साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा को भी आगे बढ़ाना चाहती है और शायद यही कारण है कि अपने सप्ताहव्यापी आत्मनिर्भर भारत अभियान को दोनों महापुरुषों से जोड़ी है।

यह भी पढ़ें—यह होनहार, ऊंची उड़ान

अभियान पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती 25 सितंबर से गांधी जयंती दो अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के तहत बूथ स्तर तक विविध कार्यक्रम होंगे। गाजीपुर में कार्यक्रमों के संयोजन की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी को सौंपी गई है। श्री तिवारी ने  पार्टी के काशी क्षेत्र नेतृत्व की ओर से तय कार्यक्रम के हवाले से बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ बूथों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ होगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर जिला स्तरीय वेबिनार का भी आयोजन प्रस्तावित है। गांधी जयंती भी पूरी श्रद्धा के साथ मनेगी। पं. दीनदयाल उपाध्याय और महात्मा गांधी को एक साथ जोड़ने के सवाल पर श्री तिवारी ने कहा कि इसमे कोई राजनीतिक मतलब निकालना बेमानी है। यह सर्वविदित है कि पं. दीनदयाल और महात्मा गांधी की मानवता को लेकर विचारधारा लगभग एक थी। दोनोजन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रयासरत थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker