ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

भाजपाई थामे हाथों में झाडू, महापुरुषों की प्रतिमाओं को भी धोए पोछे

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के सोमवार से शुरू हुए सेवा सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को पार्टीजन झाडू उठाए और प्रमुख स्थानो की सफाई के साथ ही महापुरुषों की प्रतिमाएं धोए पोछे।

यह भी पढ़ें—मुख्तार पर वारंट बी

जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अगुवाई में पार्टीजनो की निकली टोली गोराबाजार पीजी कॉलेज चौराहे पर झाडू लगाई और लोकनायक जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा को धोने पोछने के बाद माल्यार्पण की। काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री योगेश सिंह, सभासद समरेंद्र सिंह, अमरनाथ दूबे की टीम विशेश्वरगंज, मिश्रबाजार में सफाई अभियान चलाई और पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर सफाई कर माल्यार्पण की। नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल की टीम कलेक्टर घाट, झुन्नू लाल चौराहा। प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनिल सिंह, सभासद प्रतिनिधि अजय राय दारा सिटी रेलवे स्टेशन परिसर, काशी क्षेत्र मंत्री सरोज कुशवाहा, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, सभासद कमलेश बिंद चंदन नगर, सैनिक चौराहा प्रकाश नगर। पूर्व चेयरमैन नगर पालिका विनोद अग्रवाल गोलाघाट। पप्पू सिंह बैकुंठ धाम। श्याम चौधरी, अच्छे लाल गुप्त फाक्सगंज। जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा विकास भवन चौराहा। सभासद संजय कुमार एवं लवजी जायसवाल पीरनगर। प्रवीण सिंह विवेकानंद कालोनी। रामनरेश कुशवाहा सिंचाई विभाग चौराहा। अखिलेश सिंह सरयू पांडेय पार्क एवं कचहरी। गिरजाशंकर पांडेय महुआबाग चौराहा। शिवप्रसाद गुप्त गोइजीतर। राघवेंद्र सिंह सकलेनाबाद। नंदू कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी मुस्तफाबाद। रासबिहारी राय नबाब साहब फाटक। अध्यक्ष सुनील गुप्त उर्दू बाजार। सभासद सोमेश्वर नाथ राय आमघाट गांधी पार्क और परसपुरा में जयसूर्य भट्ट की अगुवाई में झाड़ू लगा।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker