ब्रेकिंग न्यूजशासन-प्रशासन

त्रि-स्तरीय पंचायतों के मतदाता सूची का पहली से पूनरीक्षण, अधिसूचना जारी

गाजीपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के मतदाता सूची पुनरीक्षण की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी। अधिसूचना के मुताबिक पहली अक्टूबर से 12 नवंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना, सर्वेक्षण करेंगे। उसी क्रम में मतदाता सूची में ऑनलाइन आवेदन करने का काम पहली अक्टूबर से पांच नवंबर तक होगा।

यह भी पढ़ें—ऐसा! गुस्से में कर्मचारी

उसके बाद ऑनलाइन मिले आवेदन पत्रों की छह नवंबर से घर-घर जाकर सत्यापन होगा। यह काम 12 नवंबर तक चलेगा। फिर 13 नवंबर से पांच दिसंबर तक  मतदाता सूची की कंप्यूटरीकृत कॉपी बनेगी। छह दिसंबर को उसका प्रकाशन होगा। 12 दिसंबर तक उस सूची का निरिक्षण किया जा सकेगा। छह दिसंबर से ही 12 दिसंबर तक प्रकाशित सूची पर दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। उसके बाद 19 दिसंबर तक उनका निस्तारण होगा। फिर 20 से 28 दिसंबर तक पूरक मतदाता सूची तैयार कर मूल मतदाता सूची में समाहीत करने का काम होगा। उसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 29 दिसंबर को होगा।

Related Articles

Back to top button