ब्रेकिंग न्यूजसख्शियत

डॉ. पीएन सिंह को मिलेगा पहला बच्चन सिंह सम्मान

गाजीपुर। बच्चन सिंह स्मृति न्यास. वाराणसी का पहला ‘बच्चन सिंह  सम्मान’ प्रमुख जनवादी विचारक, समालोचक और समकालीन सोच के संपादक डॉ. पीएन सिंह को मिलेगा।

यह भी पढ़ें—खुशखबरी: हमीद सेतु 28 से चालू

इसके लिए न्यास के तीन सदस्यीय निर्णायकमंडल ने सर्वसम्मति से डॉ. पीएन सिंह का नाम तय किया है। बच्चन सिंह सम्मान  की संस्तुति करते हुए निर्णायकमंडल के तीनों सदस्य प्रो. रामकीर्ति शुक्ल, प्रो. दीपक मलिक और प्रो. अवधेश प्रधान ने एक स्वर से कहा- “ डॉ. पीएन सिंह समय और समाज से निरंतर संवाद करने वाले एक सचेत बुद्धिधर्मी आलोचक हैं। उनकी वैचारिक जड़ें साहित्य, जमीन और आमजन के जीवन में गहराई तक पहुंची हुई हैं और उनकी शाखाएं और पत्तियां विचारों के उन्मुक्त आकाश से निरंतर प्रकाश और उष्मा ग्रहण करती रहती हैं। ‘कला के लिए कला' की तरह वह न केवल विचार के लिए विचार करते हैं और न लेखन के लिए ही लेखन करते हैं। बल्कि डॉ. पीएन सिंह मार्क्स, गांधी, आंबेडकर से सीखने-समझने को बराबर  तैयार रहते हैं, लेकिन असहमति व्यक्त करने में भी वह पीछे नहीं रहते हैं। उन्होंने अपने अध्ययन को अनुभव से और अनुभव को अध्ययन से तेजस्क्रिय बनाए रखा है। विमर्श के दीये से दीया जलाते हुए   धीरे-धीरे ‘समकालीन सोच' का उन्होंने एक बड़ा बौद्धिक मंडल तैयार किया है। आज आलोचना संकट के दौर से गुजर रही है, ऐसे में डॉ. पीएन सिंह की आलोचकीय प्रतिबद्धता आलोचनात्मक विवेक बनाए रखी है। डॉ. पीएन सिंह को सम्मानित करना साहित्य, समाज और आलोचना का सम्मान है। ‘बच्चन सिंह स्मृति न्यास' उन्हें सम्मान दे कर प्रसन्नता का अनुभव करेगा।

न्यास के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र प्रताप ने बताया है कि डॉ. पीएन सिंह की अस्वस्थता के कारण 24 सितंबर को उनके गाजीपुर स्थित आवास पर संक्षिप्त समारोह आयोजित कर उन्हें यह सम्मान दिया  जाएगा।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker