ब्रेकिंग न्यूजमौसम

गंगा में बढ़ाव जारी, तटवर्तियों में चिंता

गाजीपुर। गंगा में बढ़ाव जारी है। इसको लेकर तटवर्ती गांवों के लोग चिंतित हो गए हैं। खासकर कटान प्रभावित गांवों के लोग कुछ ज्यादा ही सहमे हुए हैं।

यह भी पढ़ें—खुद को पुलिस के हवाले किया मुख्तार का नन्हे

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जलस्तर में वृद्धी की रफ्तार प्रति घंटा एक सेंटीमीटर है। मंगलवार की शाम जलस्तर  चार बजे 59.03 मीटर दर्ज हुआ। हालांकि यह जलस्तर खतरे के निशान से करीब चार मीटर नीचे है। उधर बाढ़ विभाग के एक्सईएन राजेश शर्मा ने बताया कि फिलहाल तीन-चार दिन तक गंगा में बढ़ाव की गुंजाइश नहीं दिख रही है। वजह यमुना का पानी लगातार बढ़ रहा है। यमुना में माताटीला बांध से छोड़े गए करीब साढ़े पांच लाख क्यूसेक पानी का दबाव है। इसके अलावा मध्यप्रदेश में भारी बारिश के कारण बेतवा, केन नदी का पानी भी यमुना में दबाव बनाए हुए है। इं. शर्मा ने कहा कि मौजूदा हालात में गंगा का पानी एक मीटर और चढ़ सकता है।

Related Articles

Back to top button