ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

एमएलसी प्रतिनिधि पप्पू सिंह को मातृ शोक

मुहम्मदाबाद। भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि बृजेश कुमार सिंह पप्पू की मां पन्ना देवी (86) का सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे निधन हो गया। अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।

निधन की खबर मिलते ही शोक संत्पत लोगों का तांता उनके पैतृक निवास ग्राम सेमउर (बाराचवर) पर लग गया। उनकी अंत्येष्टि मंगलवार की  दोपहर मुहम्मदाबाद क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर के महाश्मशान घाट पर हुआ। मुखाग्नि उनके पौत्र आयुष सिंह ने दी।

यह भी पढ़ें–…और राकेश न्यायिक नामजद

उस मौके पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल, भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, रामनरेश कुशवाहा, योगेश सिंह, कृष्णानंद राय, जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, प्रदीप पाठक सहित अन्य राजनीतिक दलों के भी नेता एवं कार्यकर्ता, समाजसेवी, पत्रकार, अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button