अपराधब्रेकिंग न्यूज

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत, बेटी और चाचा घायल

देवकली (गाजीपुर)। अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक शशिकांत राम (35)  की मौत हो गई जबकि उनकी छह साल की बेटी अंकिता और चाचा रामलाल राम (50) घायल हो गए। हादसा सोमवार की रात करीब दस बजे ब्लाक मुख्यालय मोड़ के पास हाइवे पर हुआ। अंकिता को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और रामलाल को चिंताजनक दशा में वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

यह भा पढ़ें—बेचारे भाजपाई और बदमिजाज थानेदार

तरांव गांव के शशिकांत बीमार पुत्री अंकिता को पियरी चट्टी से निजी चिकित्सक को दिखा कर घर लौट रहे थे। उसी बीच यह हादसा हुआ। शशिकांत दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते थे।

Related Articles

Back to top button