[the_ad_group id="229"]
ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

जिपं चेयरमैन पहुंची भाजपा नगर कार्यालय

गाजीपुर। जिला पंचायत चेयरमैन सपना सिंह के टैक्सी स्टैंड स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल एवं पूर्व नगर पालिका चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने अंगवस्त्रम् एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर जिला पंचायत चेयरमैन का अभिनंदन किया। श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि सपना सिंह को नारी शक्ति के रूप में जिले की पहली कुर्सी पर बैठाकर जनता ने गाजीपुर के सर्वांगिण विकास की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। निश्चित रूप से सपना सिंह जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेंगी।

स्वागत, अभिनंदन से अभिभूत सपना सिंह ने आश्वस्त किया कि वह जनता की अपेक्षाओं को पूरी करेंगी। कार्यक्रम में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णबिहारी राय, व्यास मुनि राय, अमरनाथ दूबे, सुनील सिंह, दुर्गा प्रसाद जायसवाल, निर्गुण दास केशरी, माया सिंह, गुलाम कादिर राइनी, संतोष जायसवाल, अर्जुन सेठ, समरेंद्र सिंह, नंदू कुशवाहा, श्याम चौधरी, नीरज कुमार मानू, अभिनव सिंह, अर्चना भट्ट, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, निखिल राय, सुर्य प्रकाश यादव, रेणु गुप्ता, बुच्ची बिंद, राकेश कुमार जायसवाल, अशोक मैर्य, दिग्विजय पासवान, संजय कुमार, कमलेश बिंद, रूपक तिवारी, कमलेश श्रीवास्तव, कुंवर बहादुर सिंह, संजय कटियार, सुमेश मोहन राय, अजय राय दारा, अनिल वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, हरिलाल गुप्त, सुशील वर्मा, संजय राम, बिनोद कुशवाहा, हर्षित सिंह, सीमा जायसवाल, अजय गुप्त आदि थे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुनील गुप्त तथा संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष रासबिहारी राय ने किया।

यह भी पढ़ें—सांसद की पत्नी की यह कैसी चेतावनी

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

 

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button