[the_ad_group id="229"]
अपराधताजा ख़बरें

कुख्यात पूर्व प्रधान सहित 13 पर दो लाख का जुर्माना

गाजीपुर। सादात थाने के गौरा गांव के पूर्व प्रधान मनोज सिंह सहित क्षेत्र के कुल 13 लोगों पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई पंचायत चुनाव के दौरान धारा 107/116 के तहत पाबंद किए जाने के बावजूद पंचायत चुनाव में अराजक गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में हुई है।

एसओ सादात दिव्यप्रकाश सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई में  गौरा के पूर्व प्रधान मनोज सिंह के अलावा कनेरी गांव के चार और बड़ागांव के आठ अराजकतत्व शामिल हैं। एक सवाल में वह बताए कि यह सूची और बढ़ सकती है।

मालूम हो कि गौरा का पूर्व प्रधान मनोज सिंह ने पंचायत चुनाव के मतदान की पूर्व रात 28 अप्रैल को चुनावी रंजिश को लेकर गांव की अनुसूचित बस्ती के युवक महावीर राम को गोली मार दिया था। महावीर की इलाज के दौरान बीते दस मई को बीएचयू ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थी। 11 मई की सुबह मनोज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मनोज सिंह कुख्यात अपराधी है। उसके विरुद्ध सादात, सैदपुर, नंदगंज थाना और मऊ में भी कुल 27 संगीन मामले दर्ज हैं। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। मनोज की गोली से मरे युवक महावीर राम की मां धनपति देवी इस बार गौरा की प्रधान निर्वाचित हुई हैं।

यह भी पढ़ें—खबरदार ! बख्शेंगे नहीं डीएम

‘आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button