[the_ad_group id="229"]
ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

सरकार की कुनीतियों की दुश्वारियां झेल रही आमजनताः जूही सिंह

गाजीपुर। सभी वर्गों के चुनींदे सुधिजनों की उपस्थिति, आम महिलाओं की उत्साहजनक हिस्सेदारी, पार्टी कॉडर की धैर्यता, संगठन की नुमाइंदगी और कार्यक्रम के इंतजामात के लिहाज से देखा जाए तो मंगलवार को सपा के सदर विधानसभा क्षेत्र का जनसंवाद कार्यक्रम सफल रहा। शहर के पीरनगर बंधवा स्थित स्टार मैरेज हॉल में लगभग चार घंटे तक चले इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह थीं।

उन्होंने सूबे, मुल्क के मौजूदा सूरते हालात का जिक्र करते हुए भाजपा हुकूमत पर सीधा निशाना साधा। वह बोलीं-देश आज गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों के चलते आमजन की जिंदगी मुश्किल में पड़ गई है। भाजपा सरकार को आमजन की कतई फिक्र नहीं है। बल्कि यह सरकार केवल पूंजीपतियों के घरानों के हितों को लेकर फिक्रमंद है। गरीब मंहगाई की आग में झुलस रहा है। उसका दोनों वक्त का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। महिलाओं की आबरू लूटी जा रही है। उन्होंने कहा कि योगी राज में चौतरफा अराजकता, अव्यवस्था का आलम है। समाज में मजहबी, जातीय नफ़रत के बीज बोए जा रहे हैं। तुर्रा यह कि भाजपा सरकार का आचरण और भाषा दबंगई और दंगाइयों सरीखा है। श्रीमती सिंह ने भाजपा को झूठ गढ़ने में माहिर बताते हुए कहा कि यह सरकार केवल जनता के बुनियादी सवालों को हल न कर केवल उनके सामने झूठ परोसने में व्यस्त हैं। लोकतांत्रिक और संवैधानिक मर्यादाएं टूट रही हैं। नौजवानों का भविष्य अंधकार में डाल दिया गया है। अन्नदाता आत्महत्या करने को मजबूर हैं। सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।

उसके पूर्व महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह के शास्त्रीनगर स्थित आवास पर मीडिया कर्मियों से रूबरू हुईं। वहां भी उन्होंने मोदी-योगी सरकार को सवालों के कठघरे में खड़ा किया।

कार्यक्रम में महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निधि यादव,  राष्ट्रीय सचिव सुनीता सिंह, राष्ट्रीय सचिव सैय्यद जरीना, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, पूर्व कैबिनेट मंत्री सनातन पांडे, सुदर्शन यादव, जैकिशन साहू, मुन्नन यादव, राजेश कुशवाहा, रामवृक्ष यादव, गोपाल यादव, रामवचन यादव,  अरुण कुमार श्रीवास्तव, सत्या यादव, तहसीन अहमद, दिनेश यादव, ओपी यादव, हुकुम यादव, आशाराम यादव, विभा पाल, राजकुमार पांडेय, रीना यादव, नफीसा बेगम, रविशेखर विश्वकर्मा, अहमर जमाल, हरेंद्र विश्वकर्मा,कन्हैयालाल विश्वकर्मा, राधेश्याम यादव, रणजीत यादव, राजेश कुमार यादव, लल्लन सिंह, डॉ.समीर सिंह, आमिर अली, बृजेश सिंह शेरु, अखिलेश सिंह, रियाज अहमद, अमित ठाकुर, मारकंडेय यादव, सदानंद कनजिया, संजय सिंह, भीम सिंह, भानु सिंह यादव, सिकंदर कनौजिया, कमलेश यादव, अतीक अहमद राईनी, चन्द्रेश्वर यादव पप्पू, उपेंद्र यादव, खेदन यादव,विजय शंकर सिंह, सोनू सिंह, शिवप्रसन्न यादव, रामप्रकाश यादव, रामलाल प्रजापति, नरसिंह यादव, रमेश सोनकर, रामाशीष यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष रामधारी यादव एवं संचालन कार्यक्रम संयोजक पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने किया।

यह भी पढ़ें–भाजपाः मुहम्मदाबाद से यह भी दावेदार

 ‘आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button