परिवहनब्रेकिंग न्यूज

पहली से शुरू होगा ताड़ीघाट-दिलदारनगर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन

गाजीपुर। ताड़ीघाट से वाया दिलदारनगर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का परिचालन पहली फरवरी से शुरू होगा। पूर्व की तरह यह ट्रेन हर रोज तीन फेरे लगाएगी।

पिछले साल कोरोना महामारी के चलते मार्च में अन्य ट्रेनों के साथ इस पैसेंजर ट्रेन का भी परिचालन रोक दिया गया था। पूर्व-मध्य रेलवे के दानापुर मंडल मुख्यालय से दिलदारनगर जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक को मिली चिट्ठी के मुताबिक यह ट्रेन पहली फरवरी की सुबह पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से सवा छह बजे खुलेगी और पौने आठ बजे दिलदारनगर पहुंचेगी। उसके बाद सवा आठ बजे ताड़ीघाट के लिए रवाना होगी। ताड़ीघाट 9:05 बजे पहुंचेगी फिर 9:45 बजे दिलदारनगर के लिए चलेगी। दिलदारनगर 10:35 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें—भाजपा की खैरख्वाही में फंस गए पुलिसकर्मी!

उसके बाद दिलदारनगर से ताड़ीघाट के लिए उसका दुसरा फेरा 11:30 बजे लगेगा। वह 12:20 बजे ताड़ीघाट पहुंचेगी। फिर ताड़ीघाट से एक बजे खुल कर 1:50 पर दिलदारनगर पहुंचेगी। उसके बाद तीसरे फेरे में यह ट्रेन शाम 4:45 बजे दिलदारनगर से चलकर 5:30 बजे ताड़ीघाट पहुंचेगी। फिर वापसी में ताड़ीघाट से खुल कर 6:50 बजे दिलदारनगर पहुंचेगी। वहां से 7:35 बजे चलकर रात 9:40 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन में कुल आठ बोगी होगी।

‘आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

Related Articles

Back to top button