[the_ad_group id="229"]
अपराधब्रेकिंग न्यूज

झांसा देकर मां-बेटी का यौन शोषण, फर्नीचर कारीगर नामजद

गाजीपुर। झांसा देकर मां-बेटी के यौन शोषण का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मामला बहरियाबाद थाना क्षेत्र का है। इस सिलसिले में पीड़ित मां ने फर्नीचर कारीगर श्यामजी जायसवाल तथा उसके दो अज्ञात साथियों के विरुद्ध बुधवार की रात एफआईआर दर्ज कराई। श्यामजी गाजीपुर शहर के स्टीमर घाट का रहने वाला बताया गया है।

पीड़ित महिला के पति का निधन हो चुका है और वह आशा कार्यकत्री है। उसकी पुत्री की उम्र करीब 16 साल है। पीड़ित महिला के अनुसार श्यामजी जायसवाल सादात बाजार में एक किराये पर कमरा लिया है। वहीं श्यामजी से उसकी मुलाकात हुई। उसने झांसा दिया कि वह उसका प्रमोशन करा देगा। महिला श्यामजी के झांसे में आ गई। फिर उसने उसका यौन शोषण शुरू कर दिया। इधर श्यामजी की कुनिगाह उसकी बेटी पर पड़ गई। बेटी को नौकरी दिलाने का झांसा दिया और इसी बहाने बेटी को बीते 16 अक्टूबर को वाराणसी ले गया। जहां वह अपने दो साथियों संग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घर लौट कर बेटी ने मां को आपबीती सुनाई। उसके बाद मां का माथा ठनका।

खबर है कि पुलिस ने श्यामजी जायसवाल को हिरासत में ले ली है। हालांकि सीओ सैदपुर बलिराम ने इस बात से इन्कार किया लेकिन यह जरूर कहा कि मुख्य आरोपित तथा उसके दो साथी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

इधर स्टीमर घाट के लोगों ने बताया कि अधेड़ श्यामजी जायसवाल रंगीन मिजाज का है। वह टीन के बक्से तथा आलमारी बनाने का कारीगर है। कुछ ही दिन पहले उसकी बेटी की सगाई थी लेकिन वह घर नहीं आया था।

यह भी पढ़ें—वोटर बनने का मौका

 ‘आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button