[the_ad_group id="229"]
ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

राजेश कुशवाहा का अपने समाज में दिखा दबदबा

गाजीपुर। सपा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव राजेश कुशवाहा का अपनी बिरादरी में खासा प्रभाव है। इसका अंदाजा शनिवार को मिला। मौका था नए दायित्व के साथ पहली बार लखनऊ से अपने गृह जिला गाजीपुर आगमन का।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जिला मुख्यालय आते वक्त रास्ते में कई जगह मौर्यवंशियों ने उनका स्वागत किया। खासकर बिरनो, लावा मोड़, देवकठियां, अंधऊ तिराहा पर स्वागत करने वालों में मौर्यवंशियों की खासी तादात थी। उनके काफिले में भी काफी संख्या में मौर्यवंशी शामिल थे।

मुख्य स्वागत समारोह पार्टी कार्यालय समता भवन में आयोजित था। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव राजेश कुशवाहा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। समारोह में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू कुशवाहा, रामायण कुशवाहा आदि मौर्यवंशियों ने सपा की सदस्यता भी ग्रहण कि। समारोह में पार्टी जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि राजेश कुशवाहा को पार्टी के प्रदेश नेतृत्व समूह में शामिल होने से गाजीपुर का गौरव बढ़ा है। नौजवानों में एक नए उत्साह का संचार हुआ है। राजेश कुशवाहा के रूप में उन्हें एक नई ऊर्जा मिली है। निश्चित रूप से राजेश कुशवाहा का पार्टी के प्रति समर्पण, निष्ठा का ही परिणाम है कि शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें भी कोई शक नहीं कि राजेश कुशवाहा शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

अपने भव्य स्वागत से गदगद राजेश कुशवाहा ने भरोसा दिया कि वह पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी का पूरे मनोयोग से निर्वाह करेंगे। अपनी लंबी तकरीर में वह भाजपा को खूब आड़े हाथ लिए। सन्निकट विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अब बाबा-बुल-बुलडोजर की विदाई तह है। उन्होंने अपने स्वागत समारोह में आए कार्यकर्ताओं, नेताओं के प्रति आभार जताए।

समारोह में राजेश कुशवाहा के पिताश्री पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा के अलावा पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, रामबृक्ष यादव, डॉ. नन्हकू यादव, जैकिशन साहू, सुधीर यादव, गोपाल यादव, अशोक बिंद, अरुण कुमार श्रीवस्तव, दिनेश यादव, सदानंद यादव, तहसीन अहमद, राजेश कुमार यादव, सूरज राम बागी, बाढ़ू कुशवाहा, आत्मा यादव, बलिराम यादव, उपेंद्र यादव, श्याम नारायण कुशवाहा, सिकंदर कनौजिया, शोभनाथ यादव, राकेश यादव, राजेश यादव, गोपाल यादव, अरविंद यादव, शिवशंकर यादव, हरिवंश यादव, छोटेलाल यादव, नरसिंह यादव, रामाशीष यादव, अशोक यादव, अजय यादव, सुशील जायसवाल, आदित्य यादव, वंशबहादुर कुशवाहा, सुभाष कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

यह भी पढ़ें—ओह! फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

‘आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button