जनविश्वास यात्राः दूसरा दिन विधायक सुनीता सिंह के नाम

गाजीपुर। भाजपा की जनविश्वास यात्रा का दूसरा दिन सोमवार जमानियां विधायक सुनीता सिंह के नाम रहा। उनकी अगुवाई में जमानियां रामलीला मैदान में उमड़े हजारों के जनसमूह में अति पिछड़ी जाति मल्लाह, बिंद, राजभर ज्यादा थे। उनमें सर्वाधिक महिलाएं थीं। उतना जुटान देख पार्टी के नेता तक गदगद थे और सभी ने मुक्तकंठ से सुनीता सिंह को सराहते हुए उसे उनकी लोकप्रियता से जोड़े।
जिला मुख्यालय से चली जनविश्वास यात्रा को गंगा पुल पार करते ही मेदनीपुर में विधायक सुनिता सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और वाहनों संग रिसीव किया। फिर लंबे काफिले के साथ यात्रा तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो गई।
जन विश्वास यात्रा की अगुवाई कर रहे योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने मौजूद जनसमूह की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह भाजपा और कमल की ताकत है। भाजपा गरीब और समाज के कमजोर वर्ग को राजनीति करने का अवसर और ताकत दी है। उन्होंने विरोधी दलों के लिए सवालिया लहजे में कहा कि खुद को पिछड़ों के नेता बताने वाले लोग यह बताएंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बड़ा कोई पिछड़ों का नेता है क्या। फिर वह विधायक सुनीता सिंह पर आए। कहे-सुनीता सिंह के लिए क्षेत्र के लोगों ने जो भरोसा जताया है, उसे भरोसे को सुनीता सिंह ने तोड़ा नहीं है। इसकी गवाही मौजूद जनसमूह खुद कर रहा है। उनका कहना था कि भाजपा गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। महाराजा सुहेलदेव और उनके समाज के कमजोर जाति वर्ग के लोगों को अगर किसी ने कोई सम्मान दिया है तो वह भाजपा ही है।
जनसभा को सहकारिता राज्य मंत्री डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि अगर उनकी जैसी गरीब परिवार की बेटी को विधायक, मंत्री बनाने का अगर श्रेय जाता है तो वह भाजपा को ही जाता है। भाजपा समाज में कभी कोई भेदभाव की राजनीति नहीं करती। वह सदैव हर जाति, धर्म, वर्ग को विश्वास में लेकर सबका विकास करती है। उन्होंने सपा मुखिया की ओर से मुख्यमंत्री योगी को दी गई अनुपयोगी की संज्ञा को उद्धृत करते हुए कहा कि इससे साफ है कि भाजपा सरकार की उपलब्धियां अखिलेश यादव को हजम नहीं हो रही हैं और वह अपना मानसिक संतुलन खो दिए हैं। डॉ.बलवंत ने एक नारा भी उछाला-‘‘यह बात है सोलहो आने सच्ची-भारत में भाजपा ही सबसे अच्छी’’।
जनसभा को जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति, एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने भी संबोधित किया। जनसभा में रमाशंकर उपाध्याय, बृजनंदन सिंह बबलू, वीके त्रिवेदी, परीक्षित सिंह, अनिल यादव, विष्णु प्रताप सिंह, हरदेव कुशवाहा, मनीष सिंह बिट्टू, अमित जायसवाल, हरिओम सिंह, अवधेश सिंह, नृपेंद्र उपाध्याय, प्रेम सागर राजभर, अशोक यादव, जेपी गुप्त, विवेकानंद राय, जेपी उपाध्याय, रविंद्र यादव, गुड्डी पांडेय, लालमुनी देवी आदि प्रमुख नेता थे जबकि यात्रा में यात्रा प्रमुख सांसद विनोद सोनकर, राजन सिंह, रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अखिलेश सिंह, अच्छे लाल गुप्त, राजेश राजभर, योगेश सिंह, किरन सिंह, ओम प्रकाश गुप्त, सुरेश बिंद, राकेश राय, शैलेष राम, अविनाश जायसवाल, शशिकांत शर्मा, रासबिहारी राय, गोपाल राय आदि भी शामिल थे।
जनविश्वास यात्रा जमानियां के बाद गंगा पुल से इस पार करंडा क्षेत्र में पहुंची जहां भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष हर्ष सिंह, अरविंद सिंह, नागेंद्र सिंह, अंकेश सिंह सोनू, सोनू सिंह, विनीत सिंह,पंचदेव सिंह, हैप्पी सिंह, अभय सिंह मनी, अरुण सिंह, सुजीत सिंह, अजीत सिंह, टिल्लू सिंह आदि ने स्वागत किया। यात्रा चोचकपुर, नंदगंज, पहाड़पुर, देवकनी होते पुए दिर शाम सैदपुर तहसील मुख्यालय पर पहुंची। जहां रात्रि विश्राम के बाद 21 दिसंबर की सुबह यात्रा गंगा पुल के रास्ते चंदौली जिले में प्रवेश करेगी।