[the_ad_group id="229"]
अपराधब्रेकिंग न्यूज

पूर्व प्रधान ने ही रोजगार सेवक को मरवाई थी गोली

जमानियां (गाजीपुर)। चितावन पट्टी की ग्राम प्रधान मालती देवी के पति अशोक यादव (45) पर कातिलाना हमले की साजिश उसी ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान शंभू यादव ने रची थी। हमले में शामिल अपने अन्य चार साथियों संग गिरफ्तारी के बाद शंभू ने अपना जुर्म कबूल भी लिया।

शंभू अपने साथियों संग मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन के पास कोतवाल संपूर्णानंद राय के हत्थे चढ़ा। गिरफ्तार उसके साथियों में सुरेश यादव, शिवमंगल यादव उर्फ लड्डू तथा संजय यादव भी चितावन पट्टी के ही रहने वाले हैं जबकि चौथा इंद्रमणि सिंह मतसा गांव का है। इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ है।

एसएचओ जमानियां ने बताया कि गिरफ्तार शंभू यादव के विरुद्ध पिछले साल भी मारपीट का मामला दर्ज हुआ था जबकि उसके साथियों में शिवमंगल यादव उर्फ लड्डू के विरुद्ध साल 2010 में आर्म्स एक्ट का मामला पंजीकृत हुआ था।

इस बार ग्राम प्रधान के चुनाव में शंभू यादव अपनी पत्नी को लड़ाया था। उसकी प्रतिद्वंद्वी अशोक यादव की पत्नी मालती देवी थीं। मालती देवी से अपनी पत्नी की हार से शंभू बौखला गया था और उसने उनके पति अशोक यादव को सबक सिखाने की धमकी दी थी।

अशोक यादव महेंवा स्थित बाबा महेश्वर नाथ के भक्त हैं और नियमित मंदिर में दर्शन-पूजन करने जाते हैं। उसी क्रम में वह सोमवार की सुबह अपने साथी अदन यादव के साथ दर्शन-पूजन कर घर लौट रहे थे। तभी मौके पर पहले से मौजूद बाइक सवार बदमाश उन्हें गोली मारकर चलते बने थे। गोली सीने के दाहिने हिस्से में लगी थी। उनका इलाज बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा है। घटना के बाद उनके बयान पर ही पुलिस शंभू यादव की तलाश शुरू कर दी थी। अशोक यादव जमानियां ब्लॉक में ही रोजगार सेवक के पद पर तैनात हैं।

यह भी पढ़ें–पूर्व विधायक की ऐसी पहल कि…

आजकल समाचार की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button