[the_ad_group id="229"]
ब्रेकिंग न्यूजराजनीतिशासन-प्रशासन

भाजपा के राजभर सम्मेलन में कई स्वजातीय नेता तक रहे नदारद

गाजीपुर। राजभर समाज में अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने के लिए भाजपा का शुक्रवार को कासिमाबाद में हुए भाजपा के बहुप्रचारित अति पिछड़ा महासम्मेलन में कई प्रमुख स्वजातीय नेता ही नदारद रहे। यहां तक कि पार्टी के राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर भी नहीं पहुंचे थे जबकि पार्टी उन्हें उसी विधानसभा क्षेत्र जहूराबाद का प्रभारी बनाई है।

महासम्मेलन में राजभर समाज की भी अपेक्षाकृत कम ही हिस्सेदारी दिखी। अलबत्ता, राजभर समाज की महिलाओं की उपस्थिति जरूर ठीकठाक थी। पार्टी की पूरी कोशिश थी कि महासम्मेलन स्थल टाउन नेशनल इंटर कॉलेज का मैदान खचाखच भर जाए लेकिन बमुश्किल पांच हजार लोग ही जुट पाए थे। यह जरूर रहा कि विधानसभा चुनाव में राजभर समाज के समर्थन के अभिलाषी नेतागण अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में आगे रहे।

महासम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा थे। उन्होंने अपने लंबे भाषण में प्रदेश तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तार से चर्चा की। वह यह भी दावा किए कि प्रदेश के लोगों की आय दो गुनी हो चुकी है। पूरे देश में सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था वाला यह प्रदेश बंन चुका है। साढे चार साल में इस प्रदेश का चौतरफा विकास किसी परी कथा से कम नहीं है। अति पिछड़ी जाति के कल्याण के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की चर्चा करना भी उप मुख्यमंत्री नहीं भूले। उनका कहना था कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में भी गुणात्मक सुधार हुआ है।

महासम्मेलन में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के अलावा, सांसद बलिया विरेंद्र सिंह मस्त, विधायक द्वय अलका राय तथा सुनीता सिंह एमएलसी विशाल सिंह चंचल, राज्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, भाजयुमो नेता राजेश राजभर आदि भी उपस्थित थे। महासम्मेलन के शुभारंभ में उप मुख्यमंत्री ने महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण किया।

…और विभागीय अधिकारियों की ली बैठक

गाजीपुर। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के सभागार में अपने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की भी बैठक ली। बैठक में विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों की उन्होंने समीक्षा की। बैठक में शिक्षा विभाग के मंडल स्तर के अधिकारियों के अलावा वाराणसी मंडल के सभी जिलों के अधिकारी मौजूद थे।

महासम्मेलन स्थल को दुरुस्त करने में कड़ी मशक्कत

गाजीपुर। महासम्मेलन स्थल टाउन नेशनल इंटर कॉलेज मैदान में पूर्व रात हुई भारी बारिश का पानी जमा हो गया था। पानी की निकासी, गड्ढों के भराव और कीचड़ पर लकड़ी के पटरे फैलाने के साथ ही हेलीपैड से मंच तक के रास्ते को सुगम बनाने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। हेलीपैड पर उप मुख्यमंत्री की अगुवानी डीएम एमपी सिंह तथा एसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने की। उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा में काफी संख्या में पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई थी। उप मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पूर्व घोषित वक्त से करीब 50 मिनट विलंब से दोपहर 1.40 बजे उतरा और 4.15 बजे वापसी के लिए उड़ान भरा।

यह भी पढ़ें—…और शम्मी हुए वायरल

‘आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें’

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button