[the_ad_group id="229"]
ब्रेकिंग न्यूजमौसम

गंगा: डेंजर लेवल के करीब पहुंचा जलस्तर

गाजीपुर। गंगा में बढ़ाव जारी है। जलस्तर खतरे के निशान से बस कुछ ही दूर है। हालांकि पानी पसरने से जलस्तर में बढ़ाव का क्रम धीमा हुआ है।

केंद्रीय जल आयोग की गाजीपुर यूनिट के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे जिला मुख्यालय पर गंगा का जलस्तर 62.880 मीटर रिकॉर्ड हुआ। खतरे का निशान 63.105 मीटर है। सुबह बढ़ाव की रफ्तार प्रतिघंटा छह सेंटीमीटर था लेकिन देर शाम यह रफ्तार गेज पर प्रतिघंटा तीन सेंटीमीटर पर आ गई थी।

बाढ़ (सिंचाई) विभाग के एक्सईएन आरके चौधरी ने बताया कि मीटर गेज पर रफ्तार घटने का मतलब है कि अब पानी तटवर्ती हिस्से में तेजी से पसरने लगा है। बताया कि राजस्थान के धवलपुर बैराज से बीते बुधवार को छोड़ा गया 18 लाख क्यूसेक पानी अब यमुना के रास्ते गंगा में आने लगा है। इस दशा में गाजीपुर में गंगा के बढ़ने का क्रम अगले चार-पांच दिनों तक जारी रहेगा। तब हैरानी नहीं कि डेंजर लेवल से काफी ऊपर पानी पहुंच जाए।

गंगा में बढ़ाव को लेकर प्रशासन पहले से ही अलर्ट हो गया है। डीएम एमपी सिंह ने संबंधित अधिकारियों को बिना बताए अपना मुख्यालय न छोड़ने और बाढ़ प्रभावित इलाके पर बराबर नजर रखने का सख्त आदेश दिया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 670 चौकियां स्थापित कर उन्हें सक्रिय कर दिया गया है। साथ ही जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम भी स्थापित हो गया है। एडीएम राजेश सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम में चकबंदी विभाग के कर्मचारियों की तैनाती की गई है। नावों के परिचालन पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि नावों के परिचालन पर रोक से क्षुब्ध सैदपुर के नाविकों ने प्रदर्शन भी किया। उनका कहना था कि यह आदेश उनकी रोजी-रोटी पर पाबंदी लगाने वाला है। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से वह शांत हुए।

यह भी पढ़ें—अरे विधायकजी! यह क्या

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button