[the_ad_group id="229"]
अपराधब्रेकिंग न्यूज

पूर्व ग्राम प्रधान की अबूझ हाल में बंदूक की गोली से मौत

गाजीपुर। देवकली ब्लॉक की ग्राम पंचायत बासुचक के पूर्व प्रधान मनोज सिंह (50) की रहस्यमय स्थिति में गोली लगने से मौत हो गई। वाकया सोमवार की शाम करीब पांच बजे शहर के बंशीबाजार के पास स्कार्पियो गाड़ी में हुआ। इस सिलसिले में मनोज सिंह के ज्येष्ठ पुत्र शशांक सिंह की ओर से शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

मनोज सिंह अपने रिश्ते में आने वाली भतीजी के लिए तिलक चढ़ाने स्कार्पियो गाड़ी से सेवराईं थाना गहमर जा रहे थे। स्कार्पियो में चालक समेत पांच अन्य भी सवार थे। चालक आरके-वीके पंप से डीजल भराने के बाद आगे बढ़ा ही था कि अपने एक मित्र को देखकर मनोज सिंह स्कार्पियो रुकवा दिए और गाड़ी से उतरकर मित्र से बात करने लगे। उनके उतरने के बाद अन्य सवार भी स्कार्पियो से उतर गए। फिर लौटकर मनोज सिंह स्कार्पियो में बैठ गए। तब अन्य सवार भी स्कार्पियो में बैठने ही वाले थे कि सीट पर पड़ी अन्य सवारों में ओंकार सिंह की लाइसेंसी बंदूक से गोली छूट गई और मनोज सिंह के सीने के बांये हिस्से में जा लगी। तब साथ के लोग मनोज सिंह को उसी स्कार्पियो से जमानियां मोड़ स्थित सिंह हॉस्पिटल ले गए। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में पहुंचने पर उनको मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जिस बंदूक से गोली चली। उसके लाइसेंसधारक ओंकार सिंह भी बासुचक के ही रहने वाले बताए गए हैं। एफआईआर में मनोज सिंह के ज्येष्ठ पुत्र शशांक सिंह किसी को नामजद नहीं किए हैं। प्रथम दृष्टया इसे महज हादसा माना जा रहा है। मनोज सिंह अपनी ग्राम पंचायत बासुचक के दो बार प्रधान रह चुके थे। अपने साथी मनोज सिंह की मौत की खबर के बाद जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे।

यह भी सुनें–वाकई! ब्लॉक प्रमुखों को मिली…

 ‘आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button