[the_ad_group id="229"]
ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

पूर्व प्रमुख विजय यादव की ‘जीत’, निर्विरोध बने बीडीसी सदस्य

गाजीपुर। मरदह के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय यादव ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अपने गृह ब्लॉक मरदह से उनका बीडीसी सदस्य निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।

वह मरदह ब्लॉक के बीडीसी सदस्य की सीट संख्या 34 (गेहुड़ी) से पर्चा भरे थे। वहां के अन्य सभी दो उम्मीदवारों ने बुधवार को अपना नाम वापस ले लिया। लिहाजा वह उस सीट पर एकमात्र उम्मीदवार रह गए हैं। यह सीट अनारक्षित है जबकि मरदह ब्लॉक प्रमुख का पद भी इस बार अनारक्षित है। मालूम हो कि विजय यादव 2010-15 में मरदह के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं।

उधर जिला पंचायत की निर्वतमान चेयरमैन पत्नी आशा यादव जिला पंचायत की कासिमाबाद षष्टम सीट से समाजवादी पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। उनका चुनाव निशान कप-प्लेट है। उनके समर्थकों का दावा है कि एक बार फिर समाजवादी पार्टी की हैसियत से आशा यादव का जिला पंचायत में पहुंचना तय है।

यह भी पढ़ें—विधायक अलका राय की बहू निर्विरोध निर्वाचित

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button