[the_ad_group id="229"]
अपराधब्रेकिंग न्यूज

मछली व्यवसायी की पत्नी ने लगाई फांसी, पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

गाजीपुर। बहरियाबाद थाने के भंवरूपुर में अलका देवी (22) शनिवार की देर रात फांसी लगा ली। इस मामले में अलका की मां प्रमिला देवी ने अलका के पति दीपक राम के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराई है। अलका का मायका दुल्लहपुर थाने के छपरी गांव में था। उसकी शादी 23 जून 2019 को हुई थी। अलका की करीब दस माह की एक पुत्री भी है।

ससुरालियों के मुताबिक अलका रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। रात करीब एक बजे उसकी पुत्री के रोने की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। अलका के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजे के छेद से अंदर झांककर देखे तो वह सन्न रह गए। अलका साड़ी का फंदा बनाकर छत के पंखे के सहारे लटक रही थी।

अलका का पति दीपक अपने दोनों भाइयों के साथ मुंबई में मछली का धंधा करता है। एसओ बहरियाबाद अगम दास ने बताया कि मृत महिला की मां प्रमिला देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अलका को दहेज के लिए उसका पति दीपक प्रताड़ित करता था। यहां तक कि मुंबई से फोन पर उसे धमकाता था।

यह भी पढ़ें— कोरोनाः यूएस से लौटे कुनबे की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button