पिछले चुनाव का आंकड़ा भी दोहरा नहीं पाएंगे विरोधीः उप मुख्यमंत्री

गाजीपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि सपा, बसपा और कांग्रेस पिछले चुनाव का आंकड़ा दोहरा पाएंगी। उनके लिए यह संशय की बात है जबकि भाजपा की फिर सत्ता में वापसी तय है।
जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के भड़सर में रविवार को आए उप मुख्यमंत्री मीडिया से मुखातिब थे। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि लाल और जालीदार टोपीधारी गुंडे, माफियाओं, भ्रष्टाचारी को जनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। सपा, बसपा और कांग्रेस लगातार तीन चुनाव हारते आ रहे हैं। 2022 का चुनाव भी उनको हारना है। भाजपा का संकल्प अपराधियों पर कार्रवाई कर भय मुक्त समाज बनाना है। गरीब, पिछड़े और सामान्य वर्ग का उत्थान है। भाजपा पर इन वर्गों के लोगों का विश्वास कायम है और इन्हीं वर्गों के लोग भाजपा को फिर से सत्ता सौंपने जा रहे हैं।
उसके पूर्व उप मुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि उनकी सरकार विकास में कोई भेदभाव नहीं करती। विकास के मामले में हर क्षेत्र के आमजन की जरूरत के हिसाब से निर्णय लिए गए हैं। सबके लिए रसद, बिजली, पानी, सड़क की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। भाजपा सरकार एक कार्यकाल में जितना कार्य की है, उतना विपक्ष की तीन सरकारों में भी नहीं हुआ है।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर रिमोट के जरिये जमानियां, मुहम्मदाबाद तथा जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल करीब 177 करोड़ की सड़कों और अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री का फूलमाला से स्वागत किया और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जनसभा को सांसद बलिया वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी संबोधित किया।
जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने स्वागत भाषण मे उप मुख्यमंत्री को जनपद के सभी सीटों पर कमल खिलाने का आश्वासन दिया। अंत में पार्टी के जिला प्रभारी अशोक मिश्र ने आभार जताया।
कार्यक्रम में प्रदेश की सहकारिता राज्य मंत्री डॉ. संगीता बलवंत, प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान, जिला पंचायत चेयरमैन सपना सिंह, विधायक अलका राय, सुभाष पासी, सुनीता सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, गाजीपुर नगर पालिका परिषद चेयरमैन सरिता अग्रवाल, राजन सिंह, सरोज कुशवाहा, कृष्ण बिहारी राय, रामतेज पांडेय, विजेंद्र राय, कुंवर रमेश सिंह पप्पू, नवीन श्रीवास्तव, सुनील सिंह, ओम प्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, नरेंद्र सिंह, राजेश भारद्वाज, डॉ. विजय यादव, अच्छे लाल गुप्त, रामनरेश कुशवाहा, योगेश सिंह, कमलेश प्रकाश सिंह, शशिकांत शर्मा, शैलेश कुमार राम, विश्व प्रकाश अकेला, साधना राय, गुलाम कादिर राइनी, रूद्र प्रताप सिंह, त्रिलोकी कुशवाहा, विनोद खरवार, संकठा प्रसाद मिश्र, बिजेंद्र सिंह, किरन सिंह, सुधाकर कुशवाहा, रिद्धिनाथ पांडेय, अजीत सिंह, सुरेश बिंद,नरेन्द्र सिंह, राकेश यादव राजेश चौहान, अभय प्रताप सिंह मन्नू राजभर, अरविंद राय, राजेश चौहान, अखिलेश सिंह, पूनम मौर्य आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया। उप मुख्यमंत्री राजकीय हेलीकॉप्टर से आए थे और उसी से उनकी वापसी भी हुई।