ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

जिला पंचायतः ढह गया सपा का अभेद किला, पहली बार फहरा भाजपा का परचम

गाजीपुर।…और सपा का जिला पंचायत में ढाई दशक का अभेद किला ढह गया। पहली बार भाजपा चेयरमैन की कुर्सी पर काबिज हुई। शनिवार को हुए मतदान में सपा की कुसुमलता यादव एकतरफा मुकाबले में भाजपा की सपना सिंह से 27 वोटों से पराजित हुईं। सभी 67 नवनिर्वाचित सदस्यों के वोट पड़े। उसमें कुसुमलता को मात्र 20 वोट मिले जबकि सपना सिंह के खाते में 47 वोट दर्ज हुए।

मतदान को लेकर कलेक्ट्रेट और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मतदान स्थल पर सबसे पहले भाजपा की सपना सिंह पहुंची। मतदान शुरू होने के तय समय पर सुबह ठीक 11 बजे। उसके कुछ देर बाद सपा की कुसुमलता यादव आईं। उसके बाद भाजपा खेमे के नवनिर्वाचित  सदस्य एक साथ मतदान करने पहुंचे। उसके करीब घंटेभर बाद एक साथ सपा के 19 नवनिर्वाचित सदस्य वोट देने आए। दोपहर एक बजे से पहले ही कुल 62 वोट पड़ चुके थे।

निर्धारित वक्त पर शाम तीन बजे मतदान की प्रकिया खत्म होने के बाद मतगणना हुई और अंत में डीएम एमपी सिंह ने परिणाम की औपचारिक घोषणा की। उसके बाद तो भाजपा जनों की खासी भीड़ कलेक्ट्रेट पर जुट गई। जयकारे लगाने लगे। नवनिर्वाचित चेयरमैन सपना सिंह को फूल-मालाओं ले लाद दिया। शहर में आतिशबाजी कर भाजपा समर्थकों ने अपनी खुशी का इजहार किया।

…और निष्पक्ष रही प्रशासन की भूमिका !

इस चुनाव में और एक इतिहास बना। पहली बार प्रशासन की भूमिका को लेकर अंगुली नहीं उठी। प्रशासन ने पूरी निष्पक्षता से चुनाव संपादित कराया। हालांकि अन्य जिलों से मिल रही खबरों से सपा के लोग सशंकित थे लेकिन प्रशासन उन्हें कहने-टोकने का कोई मौका नहीं दिया। नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच से लगायत मतदान तक। सारी प्रक्रिया पारदर्शिता, निष्पक्षता के साथ पूरी हुई जबकि इतिहास गवाह है कि पिछले चुनावों में खासकर सपा के राज में लगभग हर चुनाव में प्रशासन पर कलंक लगे। इस बार चेयरमैन का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित था।

यह भी पढ़ें–…और विधायक को लपेटे भट्ट दपंती

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker