[the_ad_group id="229"]
ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

जिला पंचायत: चुनाव की सारी तैयारियां पूरी, भाजपा-सपा का जीत का दावा

गाजीपुर। जिला पंचायत चेयरमैन चुनाव के मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान तीन जुलाई की सुबह 11 से शाम तीन बजे तक होगा। उसके बाद मतगणना कर नतीजा घोषित कर दिया जाएगा।

मतदान और मतगणना के दौरान सुरक्षा के पोख्ता इंतजाम किए गए हैं। काफी संख्या में पुलिस बल के साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। मतदान स्थल से 500 मीटर की परिधि बना कर बैरियर लगा दिया गया है। उसके अंदर मतदाताओं के सिवाय किसी को जाने की इजाजत नहीं होगी।

कलेक्ट्रेट की ओर आने वाले रास्तों पर अफीम कारखाना तिराहा, सिद्धेश्वर नगर तिराहा, शास्त्री नगर तिराहा के पास बैरिकेडिंग की गई है। जहां पुलिस बल के साथ थानेदार तैनात रहेंगे। जहां से कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले गैर लोगों को इजाजत नहीं दी जाएगी। मतदान स्थल पर वोटर मोबाइल फोन नहीं ले जाएंगे। मतदान स्थल तक विधायक, सांसद, मंत्री भी नहीं जा पाएंगे।

उधर भाजपा और सपा नेता भी अपनी-अपनी उम्मीदवारों की जीत का दावा कर रहे हैं। इन्हीं दोनों दलों के बीच सीधा मुकाबला है। चेयरमैन की कुर्सी समान्य महिला के लिए आरक्षित है। जहां भाजपा सपना सिंह को लड़ा रही है। वहीं सपा कुसुमलता यादव पर दाव लगाई है। कुल 67 नवनिर्वाचित सदस्य वोटर हैं। दोनों दलों की ओर से अपने पाले में जीत भर वोटरों के आने का दावा किया जा रहा है। गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर जेल भेजे गए सपा उम्मीदवार के प्रस्तावक कमलेश यादव के भी देर शाम जमानत पर रिहा होकर अपने खेमे में पहुंच जाने की खबर बताई जा रही है।

क्रॉस और हेल्पर वोट से निकलेगा नतीजा!

भाजपा और सपा भले अपनी-अपनी जीत भर वोटर जुटा लेने के दावे कर रहे हैं लेकिन जिला पंचायत चुनाव की गतिविधियों पर नजर रखने वालों का कहना है कि कांटे के मुकाबले की दशा में नतीजे के लिए हेल्पर वोटर मायने रखेंगे। हालांकि प्रशासन के स्तर से यह नहीं पता चला है कि कितने वोटरों को हेल्पर दिया गया है। वैसे माना जा रहा है कि ज्यादा हेल्पर भाजपा वोटरों के होंगे। वोटर को हेल्पर देने का प्रावधान उसकी दृष्टिहीनता और अन्य शारीरिक अपंगता के साथ ही निरक्षरता पर निर्भर है। फिर इस चुनाव में  क्रॉस वोटिंग का खतरा भी सबसे ज्यादा सपा खेमे में ही महसूस किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें—…और विधायक को लपेटे भट्ट दपंती

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button