उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आएंगे

गाजीपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आठ फरवरी को गाजीपुर का एक दिवसीय दौरा लगा है। प्रशासन को मिले उनके मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के मुताबिक श्री मौर्य दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन मैदान में हेलीकॉफ्टर से उतरेंगे। उसके बाद सड़क मार्ग से राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष रहे स्व.प्रभुनाथ चौहान के पैतृक आवास दुल्लहपुर क्षेत्र स्थित मियना बाड़ा 12.40 बजे पहुंचेंगे। फिर वहां से पार्टी के पूर्व एमएलसी ब्रजभूषण सिंह कुशवाहा से मिलने उनके घर नसीरपुर जलालाबाद जाएंगे। वहां से जिला मुख्यालय लौटकर दोपहर 1.5 बजे भाजपा जिला कार्यालय आएंगे और पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों संग बैठक करेंगे। उसके बाद डेढ़ बजे पीडब्ल्यूडी डाक बंगला पहुंचेंगे। 2.05 बजे राइफल क्लब में प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक के लिए आएंगे और शाम साढ़े तीन बजे पुलिस लाइन मैदान से लखनऊ वापसी के लिए हेलीकॉफ्टर से उड़ जाएंगे।