[the_ad_group id="229"]
ब्रेकिंग न्यूजशासन-प्रशासनशिक्षा

पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को पुत्री शोक

गाजीपुर। जिला पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा की ज्येष्ठ पुत्री आंशिका विश्वकर्मा (15) का मंगलवार की शाम करीब पौने आठ बजे पीजीआई लखनऊ में निधन हो गया। आंशिका का अंतिम संस्कार गृह जिला महाराजगंज में 15 दिसंबर की सुबह होगा।

आंशिका किसी गंभीर रोग से पीड़ित थी। कई माह से उसका इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा था। अचानक तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उसे वहीं दाखिल कराया गया। जहां कुछ घंटे बाद ही उसका दम टूट गया। आंशिका सेंट जांस स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। वह अपनी कक्षा में होनहार छात्राओं में शामिल थी। वह अपने मां-पिता की कुल तीन संतानों में बीच की थी। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने जिला पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा की पुत्री शोक पर गहरी संवेदना जताते हुए गतात्मा की शांति और  परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ाएं–भाजपाः भानुप्रताप बनाम बिजेंद्र

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button