कलेक्ट्रेट बारः प्रमुख पदों के लिए सीधा मुकाबला

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नाम वापसी का काम भी गुरुवार को खत्म हो गया। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला होगा जबकि कार्यकारिणी सदस्य सहित अन्य पदों के लिए निर्विरोध चुनाव की स्थिति बन गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी दशरथ सिंह यादव के अनुसार मतदान 25 जनवरी को सुबह दस से शाम तीन बजे तक होगा। उसके बाद शाम चार बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित होगा।
अध्यक्ष पद पर काशी नाथ राय और शंकर सिंह यादव के बीच सीधा मुकाबला होगा। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आदित्य नारायण सिंह व शशिकांत यादव, महासचिव के लिए विनोद कुमार चतुर्वेदी और समीक्षा प्रसाद के बीच सीधी टक्कर होगी। यही स्थिति कोषाध्यक्ष के लिए है। इस पद पर मदन सिंह कुशवाहा तथा रमेश सिंह यादव आमने सामने हैं।
निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए (दस साल से ऊपर) विनोद शर्मा व रमापति यादव, उपाध्यक्ष एक पद (दस साल से नीचे) दीपक कुमार, सह सचिव (प्रशासन) शोभनाथ सिंह यादव, सह सचिव (प्रकाशन) धनंजय पांडेय एवं सह सचिव (पुस्तकालय) गोविंद राम के अलावा कार्यकारिणी सदस्य (15 साल से अधिक) हेमंत सिंह चौहान, सफाउद्दीन सिद्दीकी, अमर सिंह, राजेंद्र सिंह यादव, वसीम सिद्दीकी तथा श्रृषिदेव पांडेय और सदस्य कार्यकारिणी (15 साल से नीचे) रामजनम राम, सुशील दूबे, लव कुमार राय, संतोष कुमार मौर्य व राजेश यादव शामिल हैं।