मुख्यमंत्री का बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण संभावित

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का गाजीपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का 13 अगस्त को स्थलीय निरीक्षण संभावित है। इसकी तैयारी में प्रशासन बुधवार को जुट गया।
संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गहमर में उतर सकता है। लिहाजा कमिश्नर वाराणसी दीपक अग्रवाल, आईजी वाराणसी एसके भगत के अलावा डीएम गाजीपुर एमपी सिंह, एसपी डॉ. ओपी सिंह पूरे लाव लश्कर के साथ गहमर पहुंचे और योगेश्वर सिंह फुटबॉल मैदान में हेलीपैड तथा बाढ़ पीड़ितों से मुख्यमंत्री के प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम के लिए गहमर इंटर कॉलेज कैंपस का जायजा लिए। संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री के इस संभावित कार्यक्रम के आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ पीड़ितों से मिल कर उनकी समस्याएं सुने।
उसके बाद कमिश्नर तथा आईजी मां कामाख्या धाम में पहुंच कर दर्शन-पूजन किए। उसके पूर्व जमानियां विधायक सुनीता सिंह ने भी मुख्यमंत्री के संभावित निरीक्षण कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया और मौके पर उपलब्ध अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली।