[the_ad_group id="229"]
ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

भाजपाः मनोज सिन्हा के ही इर्द-गिर्द घूम रही राजनीति

गाजीपुर। मनोज सिन्हा भले ही आज सक्रिय राजनीति से दूर संवैधानिक पद पर आसीन हैं। वह जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल हैं लेकिन विधानसभा चुनाव को लेकर गाजीपुर में भाजपा की राजनीति उन्हीं के इर्द-गिर्द घूम रही है। सभी सात सीटों के दावेदार उन्हीं के आशीर्वाद के आकांक्षी हैं। बल्कि कई तो दावे भी कर रहे हैं कि टिकट उन्हें ही मिलेगा। इस लिए कि उनको मनोज सिन्हा का आशीर्वाद मिल चुका है।

चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले लगभग सभी दावेदारों की टंगी, लगी होर्डिंग, पोस्टर, बैनर में मोदी-योगी के अलावा मनोज सिन्हा की भी फोटो थी। कई दावेदार तो जम्मू-कश्मीर का ट्रिप भी लगा आए हैं। वहां पहुंचने के बाद उनकी मनोज सिन्हा से मुलाकात हुई या नहीं यह तो वही बता सकते हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव के वक्त मनोज सिन्हा रेल राज्यमंत्री थे और गाजीपुर के सांसद की हैसियत से टिकट बंटवारे में पार्टी उनकी पसंद, नापसंद का पूरा ख्याल रखी  थी। अलका राय मुहम्मदाबाद, सुनीता सिंह जमानियां तथा डॉ.संगीता बलवंत सदर, रामनरेश कुशवाहा जंगीपुर, विद्यासागर सोनकर सैदपुर को टिकट मिला था और पार्टी को उसका लाभ भी मिला था। पहली बार गाजीपुर में एक साथ तीन विधानसभा सीटों पर पार्टी का कब्जा हुआ था। तीनों ‘देवियां’  विधायक चुनी गई थीं।

पार्टी नेताओं के अंदरखाने हो रही चर्चाओं पर कान लगाया जाए तो यही पता चलता है कि इस बार भी मनोज सिन्हा की ही चलेगी। पिछले हफ्ते दिल्ली में उनके लगातार चार दिनों तक के प्रवास से भी इस बात को बल मिलता है। यही नहीं बल्कि बताया तो यह भी जा रहा है कि उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी की उच्च स्तरीय कोर कमेटी, संसदीय बोर्ट की हुई बैठकों में भी मनोज सिन्हा को ऑनलाइन सुझाव के लिए आमंत्रित किया गया था।

अब इसका अंदाजा तो उम्मीदवारों की घोषणा के बाद ही मिलेगा कि उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में मनोज सिन्हा की कितनी छाया पड़ी। लेकिन अभी तो लगभग हर दावेदार अपने लिए मनोज सिन्हा के आशीर्वाद को लेकर आश्वस्त दिख रहा है।

यह भी पढ़ें–योगी के मंत्री से बदला लेंगे ओमप्रकाश राजभर !

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button