[the_ad_group id="229"]
ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

भाजपाः महिलाओं को रिझाने की कवायद, मोर्चा का संपर्क अभियान शुरू

गाजीपुर। भाजपा महिलाओं को अपनी ओर रिझाने की कवायद में जुट गई है। इसके लिए पार्टी अपने महिला मोर्चा के बैनर तले इस माह घर-घर जाकर संपर्क, मंडल स्तर पर गोष्ठी वगैरह की कार्य योजना बनाई है। संपर्क अभियान सोमवार से शुरू भी हो गया। इसकी शुरुआत जिला कार्यालय से हुई। इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थीं।

उन्होंने अपने उद्बोधन में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सुरक्षा में मोदी-योगी सरकार की चल रही योजनाओं, अभियानों, कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की। बोली-मान, सम्मान, स्वाभिमान, सुरक्षा एवं आर्थिक समृद्धि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के कार्य अतुलनीय हैं। जहां इज्जतघर की सुविधा मुहैया करा कर महिलाओं का सम्मान सुनिश्चित की है। वहीं उज्ज्वला योजना के जरिये  महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा का इंतजाम हुआ है। जन धन और किसान सम्मान निधि से महिलाओं के लिए स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त कर उनकी समृद्धि की संभावना बनाई है।

उन्होंने मोर्चा की कार्यकत्रियों का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि वह घर समाज में एक-एक महिलाओं से संपर्क कर उन्हें भाजपा सरकार की अच्छाइयों से अवगत कराएं और जागरूक करें। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की सहकारिता राज्यमंत्री डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि महिलाओं का असल सम्मान भाजपा सरकार में ही हुआ है। निसंदेह इसके लिए यह सरकार श्रद्धा, सम्मान और समर्थन की सच्ची हकदार है। बेटी बचाओ- बेटी पढाओ का संदेश सिर्फ नारा नहीं बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की योजनाओं का मुख्य केंद्र में है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना राय तथा संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने किया। अंत में मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष किरन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि का माल्यार्पण, पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बुच्ची बिंद, कल्पना कुशवाहा, सुशीला देवी, अल्पना यादव, अजीत सिंह, अशोक मौर्य, सुनील यादव, हर्ष आदि भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें–प्रधान संघः पहले दिए ‘इंद्रासन’, अब फेंके…

‘आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें’

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button