शराब की पियक्कड़ई में ऑटो रिक्शा चालक का कत्ल, दो नामजद

गाजीपुर। पियक्कड़ई में ऑटो रिक्शा चालक का कत्ल हो गया। गुरुवार की सुबह उसका शव शहर कोतवाली के मुहल्ला टेढ़वा (रजदेपुर) स्थित देशी शराब की दुकान के पास मिला। इस मामले में मृतक धर्मेंद्र राम (45) के बड़े बेटे शनी ने तहरीर दी है। उसमें दो को नामजद किया है। धर्मेंद्र कपूरपुर देहाती का रहने वाला था।
पुलिस कप्तान डॉ.ओमप्रकाश सिंह मौके पर पहुंच कर जायजा लिए। मृतक के परिवारीजनों से मिल कर घटनाक्रम की जानकारी लिए। परिवारीजनों ने बताया कि धर्मेंद्र शराब का आदि था। वह बुधवार की देर शाम अपने नशे की पूर्ति के लिए निकला था। सुबह शराब के ठेके के पास उसका शव पड़े होने की सूचना मिली। उसे ईंट से कूंच-कूंच कर मौत की नींद सुलाया गया था। हत्यारोपी भी वहीं शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर धर्मेंद्र से उनका विवाद हुआ। फिर तो वह उस पर टूट पड़े।
पुलिस कप्तान के अनुसार एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। शीघ्र ही नामजद आरोपित गिरफ्त में होंगे।