[the_ad_group id="229"]
ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

विधानसभा चुनाव: 2017 में प्रमुख दलों को क्षेत्रवार मिले वोट

गाजीपुर। सन्निकट विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के अलावा चुनावी राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले लोग भी पिछले चुनाव में दलवार पड़े वोटों के आधार पर इस बार के वोटों का जोड़-घटाव करने लगे हैं। पिछले चुनाव में गाजीपुर की कुल सात सीटों में तीन पर भाजपा का पताका फहरा था जबकि दो पर उसकी साझीदार रही सुभासपा ने बाजी मारी थी। शेष दो सीटें सपा के खाते में आई थीं। उधर बसपा तीन पर दूसरे और पांच सीटों पर सीधे तीसरे स्थान पर खिसक गई थी। इस बार एक समीकरण यह भी बदला है कि सपा की सुभासपा साझीदार बन गई है। इसी तरह पिछले चुनाव में सपा और कांग्रेस में गठबंधन था लेकिन इस बार यह दोनों पार्टियां अलग-अलग लड़ेंगी।

पिछले चुनाव में प्रमुख दलों को विधानसभा क्षेत्रवार पड़े वोट

क्षेत्र भाजपा+सुभासपा सपा+कांग्रेस बसपा
सदर 92090 59483 54987
जंगीपुर 68202 71441 67223
मुहम्मदाबाद 1,22156 9910 89429
जहूराबाद 86583 64574 68502
जमानियां 76823 49557 67889
सैदपुर 67954 76664 59726
जखनियां 84158 79001 67077

यह भी पढ़ें—पूर्व सांसद का बेटा…

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button