अपराधब्रेकिंग न्यूजशासन-प्रशासन

पूर्व मंत्री के करीबी सहित 34 जिला बदर

गाजीपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन बिल्कुल सख्त है। जहां और 11 लोगों के असलहे लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। वहीं 34 लोगों को गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जिला बदर कर दिया गया है। इनमें सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के ‘कारखास’ देवराज सिंह ठाकुर का नाम भी शामिल है।

असलहों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जद में आए लोगों में चुलबुल यादव निवासी बनकटा थाना बहरियाबाद, महेंद्र यादव भीमापार सैदपुर, कैलाश यादव नारायणपुर ककरही सैदपुर, रामअवतार यादव पहाड़पुर हलधर सैदपुर, रमेश कुमर बिंद शिकारपुर नंदगंज, कैलाश कुमार यादव फतेहउल्लाहपुर नंदगंज, राकेश उर्फ डंपू सिंह अविसहन (चुरामनपुर) कासिमाबाद, भूपेंद्र बहादूर सिंह शेखनपुर कासिमाबाद, सैयद असलम हुसैन चावनपुर गनी कासिमाबाद और शोभनाथ यादव निवासी लछिरामपुर थाना बहरियाबाद हैं।

इसी तरह गुंडा एक्ट में निरुद्ध लोगों में देवराज सिंह ठाकुर निवासी औड़िहारकला थाना सैदपुर के अलावा रियाज एवं राजू निवासी पाला थाना नोनहरा, संजय यादव हंसराजपुर जंगीपुर, मुन्ना राम, अनिल कुमार तथा वसीम खां उसिया दिलदारनगर, दीपक यादव अठहठा रेवतीपुर, अमित कुमार राय जोगामुसाहिब करीमुद्दीनपुर, दिनेश कुमार बिंद पहाड़पुर तौफीर बरेसर, अश्वनी यादव उर्फ सोनू महमूदपुर सैदपुर, सुधीर यादव नसरतपुर बिरनो, छत्रपति निषाद व गंगा निषाद बलुआटप्पा मुहम्मदाबाद, जितेंद्र यादव महरूमपुर सैदपुर, सुंदरम सिंह उर्फ धनजी गोशंदेपुर करंडा, सोनू बिंद सकरा बिंदपुरवा शहर कोतवाली, रामभरत यादव उर्फ दीपू व सन्नी यादव उर्फ सौरभ रामपुर पतारी दुल्लहपुर, नाजिर नट नटबस्ती मनिया भांवरकोल, अभिषेक बिंद मनरिया बरेसर, शुभम दूबे सराय गोविंद शादियाबाद, अनिल यादव मड़रिया दुल्लहपुर, रवि यादव सरदरपुर सादात, सुनील कुमार बिंद बलेश्वरी करंडा, अमित उर्फ शमशेर सिंह मरदह, गोविंदा सिंह हजुरीराय पट्टी गहमर, सत्येंद्र यादव तथा बलवंत यादव लोहारपुर भांवरकोल, राजकुमार बड़ेपुर सैदपुर, सोनू राय उर्फ दिग्विजय रेवतीपुर, मेराज खां दिलदारनगर, फैजल सिद्दीकी वीरभानपुर बहरियाबाद और विकाश यादव निवासी कालूपुर थाना सुहवल का नाम है।

यह भी पढ़ें—यूपी बोर्ड: परीक्षा की नई तिथि

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker