ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

सरकार की बिल को किसानों के लिए हितकर मानते हैं मुलायम सिंह यादव: विरेंद्र सिंह मस्त

बाराचवर/ गाजीपुर (यशवंत सिंह)। मोदी सरकार की किसान बिल के विरोध में जहां समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता से लगायत नीचे तक के कार्यकर्ता मुखर हैं। वहीं पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव इस बिल को किसानों के हित में मानते हैं। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद बलिया विरेंद्र सिंह मस्त ने यह रहस्योद्घाटन किया।

यह भी पढ़ें—हां! थानेदार कासिमाबाद हटेंगे

मौका था शनिवार को ब्लाक मुख्यालय परिसर में दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग की ओर से दिव्यांगों के लिए सहायक उपकरण वितरण समारोह का। समारोह के मुख्य अतिथि विरेंद्र सिंह मस्त थे। वह बताए कि संसद में उन्होंने ही किसान बिल पेश किया था। तब संसद में मौजूद मुलायम सिंह यादव से उन्होंने पूछा था कि यह किसान बिल आपकी नजर में कैसी है, उस पर उन्होंने अपनी  सहमति जताते हुए माना था कि यह बिल किसानों के हित में है।

श्री मस्त ने किसान बिल के विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज जो केवल किताबी ज्ञान रखते हैं वह सबसे अधिक किसानों की चिंता कर रहे हैं। वह भी जो गेहूं, धान की फसल नहीं देखे हैं। उन्हें यहां तक पता नहीं कि गेहूं और धान की पैदावार कहां होती है। उन सरीखे लोग भी किसानों के बीच पहुंचकर गेहूं, धान की चिंता कर रहे हैं। उनका कहना था कि  केंद्र सरकार किसान बिल लाकर किसानों की भलाई की है।

समारोह में 56 ट्राईसाइकिल, दो व्हिल चेयर, 10 हियरिंग एड, 3 ब्लाइंड स्टिक, 10 ओल्ड स्टिक तथा 56 जोड़ी बैशाखी वितरित की गई। समाज कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण तथा बुके भेंट कर स्वागत किया।

समारोह में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कौशल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्ना, कृष्णानंद राय, नथुनी सिंह, शिवजी सिंह, प्रभुनाथ राय, डॉ. रामकरन बिंद, दीपक उपाध्याय, नंदलाल गुप्त, अजय सिंह, मिंटू सिंह, अभिषेक राय, वासुदेव पांडेय, राजेश राय, संजय राय, मनोज तिवारी, ओमप्रकाश कुशवाहा, राजेश सिंह, अनंत सिंह, श्रीप्रकाश राय, संपूर्णानंद उपाध्याय, बीडीओ शिवाकिंत वर्मा आदि थे। संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी ने किया।

सफेद झूठ बोल रहे बलिया सांसद

बाराचवर। किसान बिल पर मुलायम सिंह यादव को समर्थक बताने वाले बलिया सांसद विरेंद्र सिंह मस्त के कथन की सत्यता को सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने सीधे खारिज  किया। इस सिलसिले में ‘आजकल समाचार’ से टेलिफोनिक चर्चा में श्री चौधरी ने छूटते ही कहा कि नेताजी को लेकर बलिया सांसद का यह बयान सफेद झूठ है। कहे कि भाजपा के चरित्र के मुताबिक उसके सारे नेता किसान बिल पर भ्रम फैलाने में जुट गए हैं और बलिया सांसद का यह बयान भी उसी का हिस्सा है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker