ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

सपा: रामधारी ने अरूण पर फिर जताया भरोसा, बनाए मीडिया प्रभारी

गाजीपुर। अपनी कार्यकारिणी को चुस्त-दुरुस्त रखने के क्रम में सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने मीडिया प्रभारी के अहम पद पर अरूण श्रीवास्तव को फिर मौका दिया है। इस अशय का पत्र रविवार को उन्होंने अरूण श्रीवास्तव को सौंपा।

अरूण श्रीवास्तव पूर्व में रामधीरी यादव की अगुवाई वाली जिला कार्यकारिणी में भी मीडिया का प्रभार बखूबी संभाले थे। बाद में डॉ. नन्हकू यादव जिलाध्यक्ष बने तब उन्होंने मीडिया का प्रभार कन्हैया विश्वकर्मा को सौंपा था। अब जबकि दोबारा रामधारी यादव जिलाध्यक्ष बने तब उन्हें अरूण श्रीवास्तव की काबिलियत की याद आई। पेशे से वकिल अरूण श्रीवास्तव मीडिया कर्मियों में भी लोकप्रिय हैं। साथ ही भाषा का भी उन्हें ज्ञान है और अपनी लेखन शैली के बूते पार्टी की रीति-नीति, नेताओं के संदेश को आमजन तक संप्रेषित की कला में भी वह निपुण हैं।

विचारधारा से पक्के समाजवादी अरूण श्रीवास्तव वर्ष 2007 से सपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य हैं। इसके पूर्व वह समाजवादी जनता पार्टी के लागातार आठ साल तक नगर अध्यक्ष भी थे। पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के काल में गठित जनमोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी भी थे।

सपा का दोबारा जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर अरूण श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष उत्तम पटेल के प्रति भी आभार जताते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।   

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker