ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

सपा: पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष ने चेताया, गैर जिम्मेदारी पर होंगे पदच्युत

गाजीपुर। सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव चाहते हैं कि उनकी टीम पूरे तेवर में काम करे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेश को घर-घर पहुंचाया जाए। घर लौटे प्रवासी मजदूरों की समस्याओं के निराकरण के हर संभव प्रयास किए जाएं और मोदी-योगी की सरकार को उखाड़ फेंका जाए। इसमें थोड़ी भी लापरवाही वह बर्दाश् नहीं करेंगे। लापरवाह पदाधिकारियों को वह कतई नहीं बख्शेंगे।

लोहिया भवन में शनिवार को नवगठित जिला कार्यकारिणी की परिचय और सम्मान बैठक में रामधारी ने साफ चेताया कि लापरवाह पदाधिकारियों को पदमुक्त करने में भी उन्हें देर नहीं लगेगी। उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि महामारी एक्ट के नाम पर सरकार असहमति के स्वर को दबाने का काम कर रही है। पार्टी इसे हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी।

इस मौके पर नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण और अंग वस्त्रम् भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया। बैठक में पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा,  पूर्व एमएलसी विजय यादव,  पूर्व विधायक सुब्बा राम व  विजय कुमार,  जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि विजय यादव सहित सुदर्शन यादव,  राजेश कुशवाहा, जै किशन साहू, ‌गोपाल यादव,  शिवशंकर यादव, राम औतार शर्मा, सदानंद यादव,  रामयश यादव,  मन्नू सिंह, बाढ़ू‌, कुशवाहा, सीमा यादव, आत्मा यादव, ओम प्रकाश यादव, राम प्रताप यादव, सिकंदर कंनौजिया  आदि थे।‌ संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker