विधायक संगीता बलवंत की अपनी बिरादरी में चमक पड़ी फिकी!

गाजीपुर। भाजपा विधायक संगीता बलवंत की सियासी चमक क्या अपनी खुद की बिंद बिरादरी में भी फिकी पड़ने लगी है। मंगलवार को यह सवाल तब उठे जब बिरादरी के कई राजनीतिक कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी का दामन थामे।
भाजपा सहित बसपा के अलावा कुछ छोटी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके लिए समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अगुवाई में संक्षिप्त कार्यक्रम हुआ। पार्टी की सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं में ज्यादातर बिंद बिरादरी के थे। हालांकि यह सभी बसपा से पलटी मारे हैं लेकिन सियासी हलके में कहा यही जा रहा है कि उन्हें स्वजातीय भाजपा विधायक संगीता बलवंत आकर्षित नहीं कर पाईं जबकि वह सभी कार्यकर्ता उन्हीं के सदर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े हैं।
यह भी पढ़ें—बेचारे भाजपाई और बदमिजाज थानेदार
समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं में अजय कुमार गोड़, सद्दाम हुसैन, संतोष कुमार राम, अरविंद कुमार यादव, अशोक, मनोज कुमार यादव, अरुण कुमार गोड़, प्रदीप कुशवाहा, धनंजय कुमार प्रजापति, नथुनी पाल, रामपति बिंद, हरि बिंद, दुखन्ती गोड़, रामा शंकर गोड़, वशिष्ठ कुमार यादव, मुसाफिर बिंद, नंद लाल बिंद तथा रामराज बिंद शामिल थे।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, जिला महासचिव अशोक बिंद, जिला उपाध्यक्ष द्वय निजामुद्दीन खां व कन्हैयालाल विश्वकर्मा, आजाद राय, रामाशीष यादव, अरविंद यादव आदि ने सभी नवागत सदस्यों को माल्यार्पण कर एवं मुंह मीठा कराकर स्वागत किया एवं बधाई दी। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं के आने से समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी। बाद में पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि इस राजनीतिक घटनाक्रम से यह साबित हो गया कि भाजपा की सोशल इंजीनियरिंग की बात बेमतलब हो गई है और उसके लिए अतिपिछड़ों का मोह भी भंग हो रहा है।